{"_id":"59ea52344f1c1b6f548b83ca","slug":"150852876511-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से गिरफ्तार किए तीन वाहन चोर, चार वारदातें कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों से गिरफ्तार किए तीन वाहन चोर, चार वारदातें कबूली
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्थानों से गिरफ्तार किए तीन वाहन चोर, चार वारदातें कबूली
आरोपियों से तीन बाइक बरामद, पूछताछ कर रही पुलिस
एंटी व्हीकल थैप्ट सैल की टीम ने दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो स्थानों से तीन बाइक चोर गिरफ्तार किए है। आरोपियों ने वाहन चोरी की चार वारदातें कबूल की। आरोपियों के पास तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में अन्य मामलों का खुल्लासा होने की संभावना है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर से चोरी हुई बाइक को दो आरोपी बेचने के लिए हमीदा हैड से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाएंगे। एएसआई सुखविंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने हमीदा हैड पर जाकर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद चोरी की बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे चोरी की बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सरसावां हजारा मोहल्ला निवासी सोनी व मनीष के नाम से हुई। इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि जिस चोरी की बाइक पर आरोपी पकड़े गए वह बाइक उन्होंने 24 अगस्त को थाना शहर यमुनानगर के क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा शहर थाने क्षेत्र से ही 22 जून को एक स्कूटी चोरी की थी। आरोपियों ने दो बाइक चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
बॉक्स
शराब तस्करी के लिए चुराई थी टाटा सूमो, अब बाइक सहित गिरफ्तार :
एक वाहन चोर को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने बाड़ी माजरा पुल के नजदीक से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह अक्तूबर को शराब तस्करी के लिए फर्कपुर थाना क्षेत्र से टाटा सूमों चुराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाडी माजरा पुल से यूपी की ओर चोरी की बाइक पर एक युवक जाएगा। पुलिस ने मौके पर जाकर नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के पाडली निवासी जावेद के रूप में हुई। आरोपी जिस चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है, वह बाइक उसने 25 सिंतबर को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने थाना फर्कपुर क्षेत्र से छह अक्तूबर को टाटा सूमो चोरी की थी। जिसमें वह शराब की तस्करी करना चाहता था, लेकिन उसने डर के कारण गाड़ी चोरी की दामला के पास छोड़ दिया था। जिसे सेल ने पहले ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
फोटो : 23 व 24