{"_id":"59dfc27b4f1c1b71548b6ff1","slug":"150783660120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, अफसर बोले- भरने के लिए फंड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, अफसर बोले- भरने के लिए फंड नहीं
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, अफसर बोले- भरने के लिए फंड नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। नेशनल हाईवे 73 ए खस्ताहाल हो चुका है, मगर इसे दुरुस्त कराने पर अफसर संजीदा नहीं हैं। शहर के 20 किलोमीटर के क्षेत्र में हाईवे का हाल बुरा है, यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। कलेसर विश्राम गृह के पास सड़क किनारे तो पूरी सड़क ही धंस गई है, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क डेढ़ महीने से धंसी है, जबकि बाकी जगहों पर सड़क का हाल और पहले से खराब है। इन गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हा रही हैं। इधर, इस बाबत अफसरों का कहना है कि, उनके पास गड्ढे दुरुस्त कराने के लिए फंड ही नहीं है, एस्टिमेट बनाकर भेजा है।
20 किलोमीटर में मिले सैकड़ों बड़े गड्ढे
1- छछरौली से आगे शेरपुर मोड के पास नेशनल हाईवे पर कई जगह सड़क उखड़ी हुई है।
2-शेरपुर मोड़ से आगे ऊर्जनी गांव के पास नैशनल हाईवे में कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
3. ऊर्जनी से आगे नेशनल हाईवे पर ही भीलपुरा मोड़ के पास कई गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें से सारा मैटेरियल भी निकलकर बाहर आ चुका है।
4. भीलपुरा से आगे पिपली माजरा के पास भी नेशनल हाईवे में कई जगह से सड़क उखड़ चुकी है।
5. पिपली माजरा से आगे मलिकपुर के पास भी नेशनल हाईवे में गड्ढे बने हुए हैं और मैटेरियल बाहर निकल रहा है।
6. गुलाबगढ के पास नेशनल हाईवे एक ही जगह से लगभग बारह फीट तक क्षतिग्रस्त हो चुका है।
7--चुहुडपुर कलां के पास भी वाहनों की अधिक आवाजाही होने से नेशनल हाईवे में कई जगह पर निर्माण सामग्री उधड़ गई है।
8. सबसे अधिक व्यस्त चौक किशनपुरा के मोड़ के पास गड्ढा करीब 10 फीट चौड़ा हो चुका है।
9. खिजराबाद बस स्टैंड के पास,मंडी गेट के सामने और चौंक पर नैशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो चुका है।
10--ताजेवाला के पास चांदसौत बैरियर के पास वाहनों और ओवरलोड वाहनों की अधिकता के कारण नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो चुका है।
11--फैजपुर गांव के पास तो नैशनल हाईवे शुरू से ही क्षतिग्रस्त है।
गड्ढों पर लोगों की प्रतिक्रिया
-इंजीनियर कर्ण कुमार का कहना है कि नेशनल हाईवे पर हो रहे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। इनको जल्दी ही ठीक करवाना चाहिए।
-अराईयांवाला के फुरकान का कहना है कि नेशनल हाईवे पर वाहनों की गति अधिक होती है। ऐसे में गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं।
-बागपत के सरपंच हारून का कहना है कि जब नेशनल हाईवे का ये हाल है तो लिंक रोड का क्या हाल होगा।
-किशनपुरा के रिंटू धीमान का कहना है कि नेशनल हाईवे पर बने गड्ढे विभाग की सुस्ती को दर्शाते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चाहिए कि वो नेशनल हाईवे को अधिक क्षतिग्रस्त होने से पहले ठीक करवाए।
-अराईयांवाला के पूर्व सरपंच नरसिंह का कहना है कि नेशनल हाईवे विकास की रफ्तार में बहुत जरूरी है। यदि नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त रहेंगे तो देश के विकास की रफ्तार भी रुक जाएगी।
विज्ञापन
-चुहुडपुर के गीता राम कश्यप का कहना है कि नेशनल हाईवे में हो रहे गड्ढों को लेकर संबंधित विभाग को गंभीर होना चाहिए। इन गड्ढों के कारण आए दिन जानलेवा हादसे होते है।
-गुलाबगढ के समाजसेवी विरेंद्र चौधरी, बहादुरपुर के बलबीर कश्यप, खिजराबाद के सरपंच प्रवीन अग्रवाल का कहना है कि नेशनल हाईवे में हो रहे गड्ढे मौत के कारण बन रहे हैं। विभाग को चाहिए कि इन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाए।
नेशनल हाईवे के जेई मामचंद का कहना है कि उन्होंने कलेसर के पास टूटी सड़क के पास वाले गड्ढे को दुरुस्त कराने को लेकर एस्टिमेट बनाकर भेजा हुआ है। जैसे ही एस्टिमेट पास होगा, गड्ढे को ठीक करवा दिया जाएगा।