{"_id":"59de6d664f1c1bd8538b6d76","slug":"150774928316-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-छात्राओं को दिए तनाव प्रबंधन के टिप्स-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-छात्राओं को दिए तनाव प्रबंधन के टिप्स-
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को दिए तनाव से बचने के टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के फिजिक्स विभाग की ओर से वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में मानसिक तंदुरुस्ती विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल आफिसर डा. सुनील कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता और अंजना अरोड़ा, संगीता गोयल, ललिता गेरा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ. सुनील ने छात्राओं को तनाव के कारण और समाधान बताए। कहा कि, जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। जब कोई चीज हमारे अनुसार नहीं होती तो उसका असर मस्तिष्क पर पड़ता है, जिसकी वजह से हम तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। इस कारण अस्थमा, मोटापा, डाइबिटिज, कैंसर, माइग्रेन, सिरदर्द आदि बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। तनाव से मुक्ति के लिए टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ पौष्टिक भोजन, अच्छी नींद, योग साधना और व्यायाम बेहद जरूरी है। डा. सुनील ने कहा कि सकारात्मक विचारों से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है, जो तनाव को कम करने में कारगर भूमिका अदा करते हैं। साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्वयं पर विश्वास रखने का मूलमंत्र समझाया और कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वयं से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। तनाव को कम करने के लिए डा. सुनील ने छात्राओं को विभिन्न तकनीक की जानकारी दी। प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता ने डॉ. सुनील का आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तनाव से मुक्त करने के टिप्स देना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपिका, सोनल, कोमल, नवनीत, पुनीत, रितु, अनुराधा, शिवानी, अमन, विजय, रविंद्र ने सहयोग दिया।