फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अव्यवस्था सुधारने के लिए पालिका को शिकायत का इंतजार

अव्यवस्था सुधारने के लिए पालिका को शिकायत का इंतजार

Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था सुधारने के लिए पालिका को शिकायत का इंतजार
अव्यवस्था सुधारने के लिए पालिका को शिकायत का इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। रादौर के मेन बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। इससे दिन भर शहर के मेन बाजार में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मामले को लेकर शहर के लोगों ने मेन बाजार में आने वाले भारी वाहनों पर नगरपालिका रादौर सचिव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इधर, पालिका को अव्यवस्था सुधारने के लिए शिकायत का इंतजार है। नगरपालिका सचिव सुरोंद्र मलिक ने कहा कि यदि शहर के लोग इस बारे नपा को शिकायत देंगे तो नगरपालिका रादौर इस बारे अवश्य कार्रवाई करेगी।

वेलफेयर एसोसिएशन रादौर के प्रधान सुशील अग्रवाल, सुनील कांबोज मंधार, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरण सिंह, मास्टर नैब सिंह बैनिवाल, रामकुमार धानोखेडी ने बताया कि लंबे समय से शहर के लोग मेन बाजार में भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या से परेशान हैं। भारी वाहन दिन भर शहर के मेन बाजारों में सामान ढोने का काम कर रहे हैं। जिससे बाजार में हर समय जाम लगा रहता है। जाम से शहर के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। शहर के रावल चौक व मेन बाजार में हर समय भारी वाहन खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका सचिव से शहर के मेन बाजार के बाहर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिकेड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed