फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दादुपूर-नलवी नहर ड्रीम प्रोजेक्ट, सरकार बनने पर होगी बहाली : हुड्डा

दादुपूर-नलवी नहर ड्रीम प्रोजेक्ट, सरकार बनने पर होगी बहाली : हुड्डा

Tue, 03 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
दादुपूर-नलवी नहर ड्रीम प्रोजेक्ट, सरकार बनने पर होगी बहाली : हुड्डा
दादुपूर-नलवी नहर ड्रीम प्रोजेक्ट, सरकार बनने पर करेंगे बहाल : हुड्डा
विज्ञापन

- किसानों के समर्थन में सैलजा, सुरजेवाला के बाद पूर्व सीएम हुड्डा ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर-नलवी नहर परियोजना रद करने के सरकार के फैसले के बाद यमुनानगर में राजनीतिक गहगहमी बढ़ गई है। कांग्रेस से आए दिन दिग्गज नेता किसानों के समर्थन में यहां पहुंच रहे हैं। पहले सैलजा, फिर सुरजेवाला और सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानोें के बीच पहुंचे। यहां जगाधरी मंडी गेट पर 43 दिन से चल रहे किसानों के धरनास्थल पर हुंकार भरी।
धरनास्थल पर किसानों से पूर्व सीएम दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दादूपुर-नलवी नहर परियोजना हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। भाजपा सरकार लाख षड्यंत्र रचे, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर न केवल यह नहर चालू रहेगी, बल्कि इसकी उप शाखाओं और डिस्ट्रीब्यूटरियों का भी निर्माण कराएंगे। लोगों की नब्ज पकड़ने की भी कोशिश की। कहा कि भाजपा सरकार ने उसी इलाके पर सबसे बड़ा वार किया है, जिसने उन पर ज्यादा विश्वास जताया। दादूपुर-नलवी नहर परियोजना से हाथ खींचना इसकी की निशानी है। हुड्डा ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में खासकर उत्तरी हरियाणा के किसानों को भाजपा नेताओं ने बड़े सब्जबाग दिखाए थे। भाजपा सरकार बनने के बाद हकीकत में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान उत्तर हरियाणा के किसानों को ही उठाना पड़ा। अब दादुपुर-नलवी नहर बंद कर देने से यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले की लाखों हेक्टेयर जमीन बंजर होने का खतरा पैदा हो गया है। कहा कि सरकार मुआवजे का बहाना बना रही है, जबकि कोर्ट ने हमारे समय बनाई गई भूमि अधिग्रहण नीति के हिसाब से ही मुआवजा तय किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिलते ही न केवल किसानों को उसकी भूमि के बदले मुआवजा दिया जाएगा, बल्कि नहर का और विस्तार भी किया जाएगा। धरनास्थल पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खट्टर सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा करती है और हम नहर बचाने के संघर्ष में किसानों के साथ हैं। इस दरम्यान हुड्डा के बेटे एवं रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री का किया स्वागत
इससे पूर्व धरने पर बैठे किसान नेताओं कश्मीर सिंह ढिल्लो, ईश्वर सिंह, पवन कुमार, जगजीत कंबोज, हरपाल सिंह, राजेश दहिया, संजय गुदयाना ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। धरने को फूलचंद मुलाना, निर्मल सिंह, पूर्व विधायक बीएल सैनी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कृष्णा पंडित, पिंकी छप्पर, बृजपाल छप्पर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक उदयभान, पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, अशोक कश्यप, लहरी सिंह, सुरेश खुर्दबन, भूप सिंह नगोली, जयदीप धनखड़, अधिवक्ता शमशेर सिंह मलिक, जाकिर हुसैन, प्रदीप जैनपुर, चांदवीर हुड्डा, गुरदयाल पुरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
किसान कैसे लौटाएंगे ब्याज समेत रुपये: पूर्व विधायक बीएल सैनी के सेक्टर 18 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा मंत्रियों की ओर से दादुपूर नलवी नहर परियोजना को कांग्रेस का बड़ा घोटाला बताने पर कड़ा ऐतराज जताया। कहा कि, घोटाला कांग्रेस ने नहीं, बल्कि नहर रद करके भाजपा ने किया है। इस परियोजना पर अब तक 300 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है, जो इनके इस कदम से व्यर्थ चली जाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जिन किसानों को सालों पहले मुआवजा मिला, क्या वो आज 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस लौटा पाने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि यदि पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से शुरू की गई किसी भी परियोजना को इस तरह रद किया जाने लगा तो जनता का लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो जाएगा।
बॉक्स
किसान अपने आप को अकेला न समझें: दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बार बार केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ ज्यादती कर रहीं हैं। कभी उसे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर ठगा गया तो कभी उसे प्रधान मंत्री फसल बीमा के नाम पर लूटा गया। नहर परियोजना रद कर खट्टर सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं, पर आज किसान अपने आप को अकेला न समझें। हम न केवल इस मुद्दे पर सरकार को विधानसभा में घेरेंगे, बल्कि लोकसभा में भी सरकार की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि जब विजय माल्या और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ हो सकते हैं तो सरकार को किसानों के कर्जे माफ करने में क्या परेशानी है।

बॉक्स
-डेढ़ माह से चल रहा धरना, समर्थन में अब पहुंच रहे विपक्षी पार्टियों के नेता
बता दें कि दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को सुचारू रखने और इसके लिए अधिग्रहीत जमीनों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर किसान करीब डेढ़ माह से धरना दे रहे हैं। भाजपा सरकार की ओर से नहर परियोजना को रद करने के फैसले के बाद से विपक्षी पाटिर्यों के नेता इस मुद्दे को भुनाने के लिए किसानों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस से 30 सितंबर को राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, एक अक्तूबर को राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और दो अक्तूबर को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे एवं रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर किसानों के समर्थन की बात की। इसी तरह आम आदमी पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद भी किसानों के समर्थन में मिलने पहुंचे। जबकि चार अक्तूबर को इनेलो से चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व अन्य नेताओं के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
फोटो-8 व 10 से 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed