{"_id":"59d2938a4f1c1bbf538b54fc","slug":"1506972603472-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे सत्याग्रह आंदोलन के तहत अनशन पर बैठे हटाए गए जेबीटी गेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे सत्याग्रह आंदोलन के तहत अनशन पर बैठे हटाए गए जेबीटी गेस्ट
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 घंटे सत्याग्रह आंदोलन के तहत अनशन पर बैठे हटाए गए जेबीटी गेस्ट
जगाधरी अनाजमंडी गेट के समक्ष दिया धरना
नौकरी से निकाले गए सभी अध्यापकों को उनकी नौकरी वापस कर उनके गृह जिले में तैनाती की जाने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले सोमवार को नौकरी से हटाए गए जेबीटी गेस्ट ने 72 घंटें का सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के तहत सभी हटाए गए जेबीटी गेस्ट जगाधरी अनाजमंडी गेट के नजदीक अनशन पर बैठ गए। इस दौरान किसानों के बीच धरने में आए रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी अध्यापकों के धरने में पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। अध्यापकों ने मांग की कि नौकरी से निकाले गए सभी अध्यापकों को उनकी नौकरी वापस कर उनके गृह जिले में तैनाती की जाए।
राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन के तहत जेबीटी गेस्ट सोमवार सुबह अनाज मंडी के गेट पर अनशन पर बैठे। पहले दिन छह महिला जेबीटी गेस्ट अनशन पर बैठी। तीन दिन तक यह अनशन चलेगा। इसके बाद भी यदि जेबीटी गेस्ट को उनके ही जिले में ऐडजस्ट नहीं किया जाता है, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिले में नवचयनित जेबीटी को स्टेशन देने के लिए 401 जेबीटी गेस्ट को हटाया गया था। इसके विरोध में जेबीटी गेस्ट ने आंदोलन किया। इसके बाद सरकार जागी और शिक्षा विभाग ने जेबीटी गेस्ट को ऐडजस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। हटाए गए जेबीटी गेस्ट से रिलीविंग रिपोर्ट के साथ प्रफोर्मा जमा कराने के आदेश दिए गए थे। जिसमें तीन जिलों के बारे में भी ऑप्शन देना था। ऐडजस्ट करने की प्रक्रिया में इन जेबीटी गेस्ट को दूसरे जिलों में भेजने की तैयारी विभाग ने की है। इसका ही अब जेबीटी गेस्ट विरोध कर रहे हैं। वह अपने गृह जिले में तैनाती की मांग कर रहे हैं। जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि अब सत्र बीच में चल रहा है। ऐेसे में दूसरे जिलों में जेबीटी गेस्ट नहीं जा पाएंगे। पहले से ही जेबीटी गेस्ट का वेतन कम है। ऐसे में दूसरे जिले में जाने से ओर दिक्कत बढ़ेगी। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होगी। हम दूसरे जिलों में नहीं जाएंगे। इसके लिए कोई भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में जसवीर चिक्कन, रविंद्र, सुरेंद्र दहिया, बलविंद्र, गुरदेव, संजीव, जयप्रकाश मित्तल, रविंद्र तेजली, हरपाल काम्बोज, पंकज, बाबूराम भी मौजूद रहे।
बॉक्स
पहले दिन महिलाएं बैठी अनशन पर :
पहले दिन अनशन पर महिला जेबीटी गेस्ट बैठी। इनमें ऊषा धीमान, कुलविंद्र कौर, अर्चना गर्ग, पूजा गुप्ता, सुरेंद्र कौर व नवनीत कौर अनशन पर रही। यह महिलाएं 24 घंटे तक अनशन पर रहेंगी। इसके बाद दूसरे जेबीटी गेस्ट अनशन पर बैठेंगे। इस तरह से यह अनशन तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
फोटो : 28