{"_id":"59cfebe54f1c1b6e548b5294","slug":"15067986128-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस सरकार द्वारा खोदा गया गड्ढा - राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस सरकार द्वारा खोदा गया गड्ढा - राज्यमंत्री
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस सरकार का खोदा गया गड्ढा: राज्यमंत्री
यमुनानगर। राज्य मंत्री एवं नारायणगढ़ से विधायक नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जगाधरी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने दादुपुर नलवी नहर को कांग्रस सरकार की ओर से खोदा गया गड्ढा करार दिया। कहा कि, 10 साल सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस सरकार ने किसानों का मुआवजा क्यों नहीं दिया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से की जा रहीं किसान पंचायतें मात्र ढकोसला हैं। लूट -खसोट का धंधा बंद होने पर अब कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। मंत्री ने कहा अब भाजपा ने हर क्षेत्र में पारदर्शिता कायम की है। रोजगार पर्ची से नहीं बल्कि मेरिट से मिल रहे हैं। सीएम मनोहर लाल की सरकार ने हर घर में दीपक जलाने का कार्य किया है। हरियाणा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र करते हुए मंत्री सैनी ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में इन्होंने प्रदेश में मात्र 4 हाईवे बने, जबकि भाजपा सरकार ने तीन साल के अंदर 14 हाईवे बनवाए। इस मौके पर विधायक यमुनानगर एडवोकेट घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा के जिला महासचिव राजेश सपड़ा भी मौजूद रहे।