{"_id":"59ce9fc14f1c1bf3538b509f","slug":"150671358310-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें न चलने पर युवकों ने जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें न चलने पर युवकों ने जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसें न चलने पर युवकों ने की जाम लगाने की कोशिश, हिरासत में लिया ,छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुस्तफाबाद और बराड़ा रूट पर बसें न चलने पर भड़के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को फिर से बस स्टैंड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को खदेड़ा। कुछ युवाओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि उनके रूट पर नियमित रोडवेज बसे नहीं चल रही हैं। उधर, रोडवेज परिचालकों और चालकों का आरोप था कि कुछ दिन पहले कुछ युवकों ने रूट पर रोडवेज बस में तैनात परिचालक दर्शन लाल के साथ मारपीट की थी। जिसके चलते कोई भी परिचालक , चालक रूट पर बस लेकर जाने को तैयार नहीं । रूट पर बसें न चलने के कारण शुक्रवार दोपहर बाद कुछ युवक बस स्टैंड के बाहर एकत्रित हुए और यहां जाम लगाने की कोशिश की। रोडवेज कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। बाकी युवक पुलिस कार्रवाई देख मौके से फरार हो गए। बता दें कि गुरुवार शाम को भी कुछ युवाओं और विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के बाहर जाम लगा दिया था। बाद में उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया था।