फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का आधारशिला रखी -मार्केट कमेटी के निरीक्षक का किया तबादला-

सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का आधारशिला रखी -मार्केट कमेटी के निरीक्षक का किया तबादला-

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का आधारशिला रखी -मार्केट कमेटी के निरीक्षक का किया तबादला-
अवैध खनन रोको वर्ना बोरिया-बिस्तर बांध लो: मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दो दिन के प्रवास पर शनिवार को यमुनानगर आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बारिश ने खलल डाली, मगर सीएम पहुंचे तो जनता की शिकायतों पर ताबड़तोड़ फैसले लेकर मलहम लगाने की कोशिश की। पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खिजराबाद और खदरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। सीएम खट्टर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के खदरी गांव में 2.16 एकड़ क्षेत्र में करीब 2.32 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। वहीं खिजराबाद को पौंटा साहिब से हथनीकुंड बैराज तक 850 मीटर सड़क के निर्माण और खिलोवाला में बोली नदी पर 20 करोड़ रुपये की लागत से बांध बनाने की घोषणा की। बाद में सीएम ने शाम को ग्रे-पेलिकन रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। यहां मंडोली स्थित लक्कड़ मंडी में खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम ने मार्केट कमेटी के निरीक्षक संतराम का तबादला करने के आदेश दे डाले। जनता दरबार में हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरियाम सिंह की ओर से की गई अवैध खनन की शिकायत पर सीएम ने माइनिंग अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि अवैध खनन को रोका नहीं तो अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना। जिले के करीब 20 वर्ष पुराने बहुचर्चित रेणुका हत्याकांड मामले में दोबारा सीबीआई जांच कराने की मांग पर परिजनों को पत्र लिखने का भी भरोसा दिलाया।
कालका से कलेसर तक बनाएंगे पर्यटन कॉरिडोर
खिजराबाद बस स्टैंड से सीएम मनोहर लाल खट्टर विरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सीएम खट्टर ने हाथ में छतरी पकड़कर लोगों को संबोधित किया। कहा कि जब वह संघ में थे तो विरेंद्र मोहन उनके साथी थे। सीएम खट्टर ने विरेंद्र मोहन के माता-पिता को सम्मानित किया और स्कूल के विकास के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसी तरह परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार व विधानसभा स्पीकर व स्थानीय विधायक कंवरपाल की ओर से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। मौके पर विरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर कमेटी की ओर से सीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया ने भी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से स्कूल को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दरम्यान कहा कि कलेसर से हथनीकुंड बैराज तक एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो, इसके लिए योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। कालका से कलेसर तक एक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसमें आदिबद्री, लोहगढ़, कालाआंब, मोरनी और पिंजौर का क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा।
विज्ञापन

मेरी कोशिश है कि जिस परियोजना का शिलान्यास करूं, उसका उद्घाटन भी करूं: सीएम
यमुनानगर। सीएम खट्टर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के खदरी गांव में 2.16 एकड़ क्षेत्र में करीब 2.32 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी स्वयं करें। उन्हाेंने विश्वास दिलाया कि गांव खदरी की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन भी वह ही करेंगे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला खदरी में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने स्कूल प्रांगण से लगभग 30 वर्ष पुरानी अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि 1988 में उन्होंने यहां खेलों का आयोजन कराया था, जिसमें खो-खो, कबड्डी व रस्सा-कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। कहा कि, इस क्षेत्र को अपने घर जैसा मानते हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि वैसे तो सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत यहां के सांसद रतन लाल कटारिया ने खदरी गांव को गोद लिया हुआ है, फिर भी वह अपने स्वैच्छिक कोटे से 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा करते हैं। मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया ने भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि 50 लाख रुपये की अतिरिक्त कार्यों की योजनाएं भी अगर कटारिया भेजेंगे तो वह उसे पूरा कराएंगे। मौके पर यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, साढौरा विधायक बलवंत सिंह, हरियाणा समाज कल्याण विभाग की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, डीसी रोहतास सिंह खरब, एसपी राजेश कालिया, जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र खदरी, भूपाल सिंह खदरी, छछरौली महिला मोर्चा की भाजपा अध्यक्ष सुनीता, खदरी गांव की सरपंच सुमन के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाली नदी पर 20 करोड़ से बनवाएंगे बांध, खिजराबाद बनेगी तहसील
सीएम खट्टर ने अपने दो दिवसीय जिले के दौरे के पहले दिन खिजराबाद को पौंटा साहिब से हथनीकुंड बैराज तक 850 मीटर सड़क के निर्माण और खिलोवाला में बोली नदी पर 20 करोड़ रुपये की लागत से बांध बनाने की मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी। चूंकि खिजराबाद पहाड़ों के बीच घिरा हुआ है और यहां पानी अधिक रहता है और नुकसान की वजह बनता है। इसके चलते सरकार ने गांव खिलांवाला में बोली नदी पर बांध बनाने को मंजूरी दी। इससे पानी को रोक कर फसलों की सिंचाई में काम लाया जा सकेगा। इसके अलावा सीएम खट्टर से ग्रामवासियों की मांग पर खिजराबाद को प्रतापनगर किए जाने पर भी उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंचायत की ओर से प्रपोजल बनाकर भेजा जाए तो वह सरकारी कार्यालयों और कागजों में खिजराबाद को प्रतापनगर का नाम बदलने के लिए मंजूरी प्रदान कर देंगे। वहीं, सीएम खट्टर ने हरियाणा और यूपी की सीमा के पास 50 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा छछरौली में राजकीय कॉलेज के लिए 11 करोड़ 36 लाख रुपये, खिजराबाद को तहसील बनाने, नंदगढ़ व मंडौली पुल बनाने की घोषणा भी की गई। इसके बाद सीएम खट्टर ने विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल, साढौरा विधायक चौधरी बलवंत सिंह, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के साथ हथनीकुंड बैराज का भ्रमण किया।
ये रहे मौजूद: खिजराबाद के विरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर में आयोजित सीएम कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारियों समेत परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, साढौरा विधायक बलवंत सिंह, हरियाणा समाज कल्याण विभाग की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, डीसी रोहतास सिंह खरब, एसपी राजेश कालिया, जिला परिषद् चैयरपर्सन रेणू बाला, ब्लॉक समिति अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, मार्केट बोर्ड छछरौलीअध्यक्ष सुलेखचंद कश्यप, समाजसेवी अशोक गुर्जर, ओबीसी मोर्चा छछरौली के अध्यक्ष गीताराम कश्यप, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलबीर कश्यप, भाजपा मंडल छछरौली के मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा युवा नेता मुदित बंसल, सतीश जयधरी, विरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंगला, जन कल्याण समिति के संस्थापक सुमेरचंद सिंगला, संदीप गुप्ता, मधुकर चौहान, विरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राधेलाल गुप्ता, पिंटू वालिया, अमन वालिया, सन्नी गुप्ता, अनिल अग्रवाल, खिजराबाद सरपंच प्रवील अग्रवाल, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे। स्कूल के कार्यक्रम के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर एडवोकेट मुकेश गर्ग के निवास स्थान पर पहुंचे और फिर हर्बल पार्क चुहुड़पुर कलां में पौधारोपण किया।
सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की लगाई रूद्राक्ष वाटिका का किया निरीक्षण
वन राजिक अधिकारी डॉ. राजीव कांबोज ने बताया कि सीएम खट्टर जैसे ही हर्बल पार्क पहुंचे तो सीधे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ओर से 2003 में अपने हाथों से लगाई गई रूद्राक्ष वाटिका का निरीक्षण किया। पार्क में कार्यरत औषधीय पौधों के जानकार मतलूब अली ने मुख्यमंत्री को औषधियों के पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मतलूब अली से काफी देर तक बात की और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। उसके बाद ग्रीन में भी पौधों के रख-रखाव व तैयार करने बारे भी जाना। इसी दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बैठने की कुर्सी व विश्राम गृह में भी गए। जहां पर पूर्व राष्ट्रपति की कुर्सी को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और उसी प्रांगण में अपने हाथों से भी एक रूद्राक्ष का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री से मिले अतिथि अध्यापक
यमुनानगर। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ का शिष्टमंडल जिला प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में कैनाल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष हटाए गए अतिथि अध्यापकाें की समस्या को रखा। संत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि अंतर्जिला तबादले के बाद अतिथि अध्यापकों को जिले में समायोजित किया जाएगा। मौके पर जसबीर चिक्कन, सुरेंद्र दहिया, रविंद्र तेजली, बलविंद्र, विकास पंवार, संदीप दड़वा, हरपाल कांबोज, कुलविंद्र कौर, उषा धीमान, हरीश, जसबीर लेदी, संजीव, जय प्रकाश, अर्चना गर्ग व संगीता आदि मौजूद थे।
बिलासपुर। सीएम का काफिला चंड़ीगढ़ से सीधा साढौरा से वाया मौहड़ी कपालमोचन होते हुए बिलासपुर चौराही मोड़ पर पंहुचा। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला की मुख्यमंत्री सड़क के रास्ते बिलासपुर से वाया लेदी खिदराबाद जाएंगे तो भाजपा के साढौरा से विधायक वलवंत सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमेन महीपाल संधाए, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, ब्लॉक प्रधान दीपक भारद्वाज, भाजपा नेता दातातराम, मीडिया प्रभारी अश्वनी मंगला, नरेश पाल चंादाखेड़ी, रोबिन अग्रवाल, अशोक झांब, राकेश शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बिलासपुर चौराही मोड़ पर बारिश में ही जमे रहे।

बिलासपुर में सिर्फ एक मिनट रुकी सीएम की गाड़ी
बिलासपुर। सीएम खट्टर की गाड़ी केवल एक ही मिनट के लिए रुकी तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं के साथ मुख्य मंत्री मनोहरलाल का स्वागत किया। सीएम ने भी गाड़ी से हाथ बाहर निकाल कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सीएम का काफिला वाया मलिकपुर बांगर खिदराबाद के रवाना हो गया। सुरक्षा के लिहाज से बिलासपुर चौराही मोड़ पर इस्पक्ट्रर संदीप रोड़ व थाना प्रभारी बिलासपुर नवीन कुमार भारी पुलिस दलबल के ससथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed