फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हक के लिए सड़क पर उतरे संगठन, सरकार को ललकारा

हक के लिए सड़क पर उतरे संगठन, सरकार को ललकारा

Tue, 19 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
हक के लिए सड़क पर उतरे संगठन, सरकार को ललकारा
हक के लिए सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरकार के खिलाफ सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने जहां कुरुक्षेत्र के गांव सेेरहधा में सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को रद्द करने और हंगामे के विरोध में अर्धनग्न होकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया तो किसानों ने जनता अकाली दल के बैनर तले मांगों को लेकर सरकार को ललकारा। स्कूलों से हटाए जाने के विरोध में अतिथि अध्यापकों ने सड़कों पर झाडू़ लगाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला और शहीद भगत सिंह चौक पर जाकर महिला अतिथि अध्यापकों ने अपने दुपट्टे जलाए। वहीं, ग्रामीण चौकीदारों ने भी मांगों को लेकर सचिवालय में नारेबाजी की और डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले किया प्रदर्शन
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष दरबारी लाल चौहान के नेतृत्व में जगाधरी अनाजमंडी गेट के सामने एकत्रित हुए। यहां उन्होंने अर्धनग्न होकर कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी की रैली में हंगामे के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां से सभी कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजे। ज्ञापन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रदर्शन में विवेक हंस, गुरपाल सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र, मायाराम, पहल सिंह, आदेश कुमार, ब्रह्मपाल, ऋषिपाल, हरपाल, प्रदीप, रामपाल, संजय कुमार, पवन कान्हड़ी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेतहाशा महंगाई पर किसानों का फूटा गुस्सा
यमुनानगर। जनता अकाली दल के बैनर तले सैकड़ों किसान लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मांगों को लेकर जनता अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह झींड़ा के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी की और तहसीलदार दर्शन कुमार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में दल के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनावों के समय किसानों के साथ किए वादे को पूरा नहीं किया। देश के करोड़ों लोगों का पेट पालने वाले किसानों को परिवार के पालन पोषण के लिए ऋण लेकर गुजर बसर करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाय। आरोप लगाया कि, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसे रोका जाय। इसके अलावा कृषि में उपयोग होने वाली वस्तुएं खाद, दवाईयां, कीटनाशक, ट्रैक्टर, बीज, उपकरण महंगे हो रहे हैं। मकान बनवाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली ईंट, रेत, सिमेंट, सरिया, बजरी लकड़ी आदि के दामों में बढोतरी हो रही है। आज किसान की हालत ये है कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में दल के प्रदेश उपप्रधान दलजीत सिंह बाजवा, सुखविंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, सतनाम सिंह, प्रभजीत सिंह संत प्रकाश, कुलविंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला गेस्ट टीचर ने झाडू़ लगाकर जलाए दुपट्टे
यमुनानगर। नौकरी से हटाए गए गेस्ट टीचर का आंदोलन उग्र रूप लेने लगा है। सोमवार को भी सेवामुक्त किए गेस्ट टीचर नौकरी बहाली की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। इनमें शामिल महिला गेस्ट टीचर ने रेलवे रोड स्थित निरंकारी भवन से शहीद भगत सिंह चौक तक झाडू़ मार्च निकाला और फिर अपने दुुपट्टे जला डाले। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में पुरुष गेस्ट टीचर भी थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

जिले से सेवामुक्त किए गेस्ट टीचर सोमवार शाम करीब तीन बजे निरंकारी भवन के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना दे रहे अपने साथियों को संबोधित करते हुए हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान नितिन लाम्बा ने कहा कि सरकार गेस्ट टीचर्स को हटाकर उनके साथ धोखा कर रही है। सभी गेस्ट टीचर करीब 11 वर्ष से सरकार के लिए स्कूलों में सेवाए दे रहे थे और उनकी आर्थिक मजबूरी को देखते हुए इन्हें एडजस्ट किया जाना चाहिए। इस दौरान संघ के रितेश दत्ता व सुमन बख्शी ने भी संबोधित किया। धरने के बाद सभी ने निरंकारी भवन से शहीद भगत सिंह चौक तक झाडू़ लगाते हुए रोष मार्च निकाला। इसमें शामिल महिला टीचर ने अपने दुपट्टे को आग के हवाले कर सरकार को जमकर कोसा और जल्द नौकरी बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो उनका यह आंदोलन आगे और उग्र होगा। मौके पर काफी संख्या में सेवामुक्त किए गेस्ट टीचर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed