{"_id":"59becd414f1c1b91688b521f","slug":"1505676639369-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार ने रमेशचंद को 69 मतों से हराकर निदेशक पद पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार ने रमेशचंद को 69 मतों से हराकर निदेशक पद पर किया कब्जा
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकुमार बने निदेशक, रमेशचंद को हराया
गन्ना सोसाइटी रादौर में जोन नंबर-3 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित निदेशक पद के हुए चुनाव
रादौर। गन्ना सोसाइटी रादौर में रविवार को केवल जोन नंबर-3 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित निदेशक पद को लेकर चुनाव हुआ। इसमें राजकुमार सभलखा ने रमेशचंद फालसंडा को 69 मतों से हराकर निदेशक पद पर कब्जा किया। गन्ना सोसायटी रादौर के सचिव जरनैलसिंह ने बताया कि जोन नंबर-3 में कुल 139 मतदाता थे। इनमें से 121 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। विजेता राजकुमार सभालखा को 95 मत व रमेशचंद फालसंडा को केवल 26 मत हासिल हुए। चुनाव में को-ऑपरेटिव बैंक के इंस्पेक्टर जंगशेर व एआर प्रदीप चौहान ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि गन्ना सोसाइटी रादौर के सात निदेशक पदों में से छह निदेशक सर्वसम्मति से पहले ही चुने जा चुके हैं। केवल जोन नंबर-3 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित पद पर समझौता न होने के कारण रविवार को चुनाव हुआ। इससे पहले जोन नंबर एक से राणा रामलाल नाचरौन सर्वसम्मति से निदेशक चुने गए हैं। जोन नंबर-2 से गीता देवी बन, जोन नंबर-4 से सुखविंद्र कौर मंगौली जाटान, जोन नंबर-5 से वकील सिंह कालवा माजरी, जोन नंबर-6 से कर्मसिंह गुंदयाना, जोन नंबर-7 से रामस्वरूप सैनी निवासी बकाना सर्वसम्मति से निदेशक चुने गए हैं। सचिव ने बताया कि चुने गए निदेशक गन्ना सोसायटी रादौर के चेयरमैन पद का चुनाव करेंगे।