{"_id":"59becd3d4f1c1b8e688b504f","slug":"15056766353-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने गांव की सेवा करना भारत माता की सेवा करने के बराबर: धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने गांव की सेवा करना भारत माता की सेवा करने के बराबर: धनखड़
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के सहयोग से ही सरकार हो सकती है सफल: धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को गांव खुर्दबन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रादौर विधायक श्यामसिंह राणा ने की। इससे पूर्व कृषि मंत्री का गांव में पहुंचने पर विधायक श्यामसिंह राणा व सरपंच खुर्दबन इंजीनियर युवराज शर्मा ने जोरदार स्वागत किया।
इस दरम्यान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि सरकार अकेले सब कुछ नहीं कर सकती, जब तक समाज के सभी लोगों का सहयोग न हो। उन्होंने कहा कि अपने गांव की सेवा करना भारत मां की सेवा करने के बराबर है। पूरे प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 15 सितंबर से दो अक्तूबर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर पंचायत बनाने के लिए स्वयं सेवक जिस गांव में बनाए गए हैं, उसी गांव में विकास करें। धनखड़ ने कहा कि घर से लेकर गांव, शहर, प्रदेश व देश को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जिस प्रकार संस्कार होता है, उसके अनुसार ही उसका आचरण होता है। स्वच्छता को लेकर लोगों के अंदर जागृति पैदा करनी है। मौके पर यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, डीसी रोहतास सिंह खरब, रादौर एसडीएम डॉ. पूजा भारती, पंचायत विभाग के संयुक्त निदेशक आरके मेहता, जिला परिषद् की अध्यक्षा रेणू बाला, कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता रविंद्र राठौर, गांव मंधार के सरपंच रणबीर काम्बोज, रीटा नागल, सुनीता बैंडी, सरपंच खुर्दबन युवराज शर्मा, राजकुमार घिलौर, अर्जुन पंडित मौजूद रहे।
कूड़ेदान के बाहर अंडे के छिलके डालने पर लगाया जुर्माना
इधर, गांव खुर्दबन में सफाई अभियान के दौरान ही गांव में कूड़ेदान के बाहर अंडे के छिलके डालने वाले व्यक्ति पर पंचायत की ओर से पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाकर मौके पर ही वसूल किया गया। विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिले में रादौर खंड़ के दो गांव स्वच्छता में प्रथम आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के समय से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कीचड़ मुक्त गांव व प्रदेश बने। रादौर नपा में सफाई कर्मचारियों की किसी भी दिन छुट्टी नहीं होती, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।