फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसा राजमिस्त्री, मौत

निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसा राजमिस्त्री, मौत

Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसा राजमिस्त्री, मौत
निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसा राजमिस्त्री, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कैंप के नजदीक सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड क्रास करते वक्त हुआ। यहां बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ बैंक से पैसे निकलवा कर घर लौट रहा था। वहीं दूसरा हादसा जठलाना रोड पर नाहरपुर के पास पुलिया पर हुआ। पुलिया पर चढ़ते हुए शटरिंग के सामान से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर आगे से उठ गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार राजमिस्त्री ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच कुचल गया। इसमें उसकी मौत हो गई।
जठलाना रोड पर नाहरपुर के नजदीक शटरिंग के सामान से भरा ट्रैक्टर पुलिया पर चढ़ रहा था। इस दरम्यान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया। इसमें ट्रैक्टर पर सवार राजमिस्त्री ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों ने साइड में कूद कर जान बचाई। गांव ढीका निवासी अमित ने बताया कि उसका भाई राजन राज मिस्त्री के यहां काम करता था। गांव में ही वे एक घर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मकान पर लेंटर डालने के लिए वे गांव नागल में शटरिंग लेने गए थे। ट्रैक्टर उसका भाई राजन चला रहा था। शटरिंग का सामान लेकर जैसे ही नाहरपुर पहुंचे तो रास्ते में पुलिया का निर्माण हो रहा है। यह पुलिया काफी ऊंची बनाई जा रही है। जैसे ही ट्रैक्टर पुलिया को पार करने लगा तो आगे से उठ गया। इसमें राजन ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गया। वहीं ट्रैक्टर पर सवार सौरव और सुभाष साइड में गिर गए। गंभीर हालत में राजन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं फर्कपुर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी सतविंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका पिता लक्खा सिंह (50) शनिवार को अपनी साइकिल से घर से पीएनबी की शाखा में रुपये निकलवाने के लिए कैंप गए थे। बैंक से रुपये निकलवा कर वे वापस घर लौट रहे थे। जब वे सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर सड़क पार करने लगे तो तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसों में दो जख्मी
बरहेड़ी निवासी रानी शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब गांव के नजदीक सैर कर रही थी। इस दौरान वह तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, यूपी के शहाजहांपुर निवासी मोहम्मद इरफान किसी काम से शहर की लक्कड़ मंडी से आया था। देर शाम जब वह घर लौट रहा था। तो नेशनल हाईवे 73 के यमुना पुल के नजदीक रास्ते में उसे अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शहाजहांपुर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed