फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिजली कार्यालय: टपक रही छत, भीगकर खराब हो रहा रिकॉर्ड

बिजली कार्यालय: टपक रही छत, भीगकर खराब हो रहा रिकॉर्ड

Mon, 04 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली कार्यालय: टपक रही छत, भीगकर खराब हो रहा रिकॉर्ड
बिजली कार्यालय: टपक रही छत, भीगकर खराब हो रहा रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। लगभग 50 वर्ष पहले बना बिजली निगम कार्यालय रादौर खस्ताहाल हो गया है। आलम ये है कि बारिश होने पर कार्यालय की छतों से पानी टपकता है और इसके बीच कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। इसकी वजह से रिकॉर्ड तो खराब ही हो रहे हैं। खस्ताहाल कार्यालय में हादसे की भी आशंका बनी रहती है। कर्मचारियों ने कई बार कार्यालय की मरम्मत कराने को लेकर अधिकारियों से मांग की, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है।

विनोद कांबोज ने बताया कि रादौर बिजली निगम के कार्यालय की बिल्डिंग लगभग 50 वर्ष पुरानी है, जो बेहद खराब हालत में है। बिल्डिंग के कई कमरों की छत के तो गिरने की आशंका बनी हुई है। हल्की-सी बारिश में कार्यालय में छतों से पानी टपकता है। भवन की छत और दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसका शिकार निगम के कर्मचारी और उपभोक्ता बन सकते हैं। उन्होंने कई बार मामले को अधिकारियों के समक्ष उठाया, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। आज कार्यालय का अधिकतर रिकार्ड बारिश के पानी से खराब हो चुका है, लेकिन अधिकारी हैं कि उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

खस्ताहाल कार्यालय की हालत को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। कार्यालय की मरम्मत के आदेश मिलते ही मरम्मत करा दी जाएगी।
धर्मबीर, एसडीओ, बिजली निगम रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed