फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किसानों ने विधायक कार्यालय के अंदर डेरा डाल की सरकार विरोधी नारेबाजी

किसानों ने विधायक कार्यालय के अंदर डेरा डाल की सरकार विरोधी नारेबाजी

Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने विधायक कार्यालय के अंदर डेरा डाल की सरकार विरोधी नारेबाजी
किसानों ने विधायक कार्यालय में डाला डेरा, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर-नलवी नहर को बंद करने पर भड़के किसानों ने बुधवार को यमुनानगर विधायक के कार्यालय के अंदर डेरा डाल दिया। विधायक के कार्यालय में बैठकर किसानों ने प्रदर्शन किया। बाद में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा। उधर, विधायक का कहना है कि वह किसानों की प्रतीक्षा करने के बाद मंदिर गए थे। इस दरमयान किसानों ने स्पीकर कंवरपाल को ज्ञापन देकर नहर को बंद न करने और उनका मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की।

जगाधरी अनाज मंडी में बुधवार को किसानों के अनिश्चितकालीन धरने का दूसरा दिन था। धरने पर बैठे किसान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे माडल टाउन में विधायक यमुनानगर घनश्याम दास के कार्यालय पर पहुंचे। किसानों ने आते ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। विधायक की इंतजार में कार्यालय के अंदर बैठ गए। उनके आने पर ज्ञापन सौंपा। किसान नेता नेता हरपाल सुढ़ेल ने कहा कि किसान करीब 30 साल से मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस समय नहर की खोदाई की गई थी उस समय किसानों ने बहुत कम दामों में अपनी जमीन किसानों को दी थी। वर्ष 2006 में इस नहर को शुरू किया गया था। साथ लगते गांवों के किसान इसके पानी से सिंचाई करते हैं। अचानक ही सरकार ने इस नहर को बंद करने का निर्णय ले लिया। यह किसानों के हित में नहीं है। उनकी मांग है कि नहर को बंद न किया जाए। इस मौके पर सतीश, प्रेम सिंह, सेवा राम सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed