फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरकारी बैकों में लटका रहा ताला, 258 करोड़ का लेनदेन अटका

सरकारी बैकों में लटका रहा ताला, 258 करोड़ का लेनदेन अटका

Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरकारी बैकों में लटका रहा ताला, 258 करोड़ का लेनदेन अटका
सरकारी बैकों में लटका रहा ताला, 258 करोड़ का लेनदेन अटका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सरकारी बैंकों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। इसके चलते जिले में बैंकों की करीब 228 शाखाओं पर भी दिनभर ताले लटके रहे। इससे चेक क्लीयरिंग, सरकारी बैंकों में डिपॉजिट और विड्राल सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल से बैंक शाखाओं में 258.72 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हो पाया। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ा। बैंकों के एटीएम पर सुबह से दोपहर तक भीड़ रही तो शाम तक अधिकांश एटीएम खाली हो चुके थे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। इसमें फेडरेशन से जुड़े जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इस दरम्यान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूएफबीयू के कन्वीनर कृष्णलाल गोंदवाल और जसवीर सिंह ने कहा कि यह हड़ताल सरकार की कर्मचारी विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ है। आरोप लगाया कि, भारत सरकार योजनाबद्ध तरीके से सरकारी बैंकों को निजी क्षेत्र को सौंपने की कोशिश कर रही है। बैंकों की सभी यूनियन सरकार से मांग करती हैं कि सरकार बैंकों का प्राइवेट सेक्टर में मर्जर करने की योजना को बंद करे। बड़े कारपोरेट घरानों के ऋण एनपीए को माफ न करे और जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों को लेकर संसदीय कमेटी के सुझावों को लागू करें। बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले में विभिन्न बैंकों की 228 बैंक शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सभी बैंक का कुल 258.72 करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है। इस मौके पर गुरमुख सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, एसके फूल, जगदीश लाल, अमित मेहता, अनिल पाराशर, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल गुप्ता, हरदेव सिंह, रामशरण आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

बैंकों पर ताले देख उल्टे पांव लौटे उपभोक्ता
बैंकों की हड़ताल के बीच उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। बैंकों के बाहर हड़ताल संबंधित पोस्टर और ताले लगे देख उपभोक्ताओं को बाहर से ही लौटना पड़ा। मॉडल टाउन स्थित पीएनबी शाखा पर आए उपभोक्ता राहुुल, पंकज और सुधीर ने बताया कि उन्हें बैंक से रुपये भिजवाने थे, लेकिन यहां आए तो पता चला कि हड़ताल है। इस कारण वह वापस लौट रहे हैं। इसी तरह विनोद ने कहा कि उसे फीस जमा कराने के लिए बैंक से रुपये निकलवाने थे, लेकिन हड़ताल के चलते बैंक बंद मिला। उधर, विभिन्न बैंकों के एटीएम पर भी दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ रही और शाम तक अधिकांश पर कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed