{"_id":"599c804c4f1c1bb8218b4629","slug":"150342870811-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पानी घुसने से गुस्साएं लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पानी घुसने से गुस्साएं लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में पानी घुसने से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के देवीभवन बाजार में घरों में बारिश का पानी घुसने से गुस्साएं लोगों ने जगाधरी में सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पानी की निकासी के सहीं प्रबंध न होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर खूब हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
देवीभवन बाजार निवासी संदीप, सुभाष कुमार, राघव और राहुल ने बताया कि कॉलोनी में सीवर डालने का काम शुरू हुआ था, लेकिन काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि आज तक पूरा नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह हुई बारिश में निकासी का प्रबंध न होने से पानी घरों में घुस गया। इसको लेकर उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों से बात की, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा। इस दौरान लोगों ने देवीभवन बाजार में सड़क के बीच सीवर पाइप रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने सड़क पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर लोगों को आश्वासन दिया कि बारिश बंद होते ही काम तेजी से कराया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और अपने घरों को गए।