{"_id":"599c803e4f1c1b941c8b4649","slug":"150342869415-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल छप्पर में अनियंत्रित ट्रक मजदूरों के क्वार्टरों से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल छप्पर में अनियंत्रित ट्रक मजदूरों के क्वार्टरों से टकराया
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
लाल छप्पर में ट्रक मजदूरों के क्वार्टर से टकराया, जठलाना में पलटा
रादौर। बारिश के दौरान मंगलवार को जठलाना के पास एक लोड ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। वहीं, गांव लाल छप्पर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भट्ठे के क्वार्टर में रहने वाले मजदूरों के घरों से जा टकराया। गनीमत रही कि, इस दौरान कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव उन्हेडी निवासी समाज सेवी मोहित राणा उन्हेडी ने बताया कि मंगलवार को जठलाना क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश के दौरान जठलाना में पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। आसपास के लोगों ने ट्रक के चालक को ट्रक से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई है। उधर, दोपहर को एक लोड ट्रक गांव लाल छप्पर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भट्ठे पर बने मजदूरों के क्वाटर्र से जा टकराया, गनीमत रही बड़ा हादसा दल गया।