{"_id":"599c80374f1c1b8f248b4638","slug":"15034286871924-174-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 174 मिलमीटर बारिश ने किया ट्विन सिटी को जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 174 मिलमीटर बारिश ने किया ट्विन सिटी को जलमग्न
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में 174 एमएम बारिश से नाले-नालियां ओवरफ्लो
यमुनानगर। लगातार दूसरे दिन बारिश ने जिले में जनजीवन का काफी प्रभावित किया। सुबह करीब दो घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद सड़कों और कॉलोनियों मेें जलभराव की स्थिति बन गई। दर्जनों निचली कॉलोनियों में घरों के भीतर पानी आ गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक जगाधरी में 174 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, पूरे जिले में औसत 66 एमएम बारिश हुई। इसमें छछरौली में 98, सरस्वती नगर में 75,बिलासपुर में 23, रादौर में 21 और साढौरा में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद पॉश कॉलोनी में शुमार माडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी के अलावा संजय विहार कॉलोनी, लाजपत नगर, टैगोर गार्डन सहित दर्जनों कॉलोनियाें में जलभराव दिखा। उधर, कैंप एरिया की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में कई घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। कैंप की नवाब कॉलोनी, गुलाब नगर, जम्मू कॉलोनी, नई आबादी कैंप, शिव नगर सहित अन्य कॉलोनियाें में सड़कों पर कई घंटों तक पानी बहता रहा। लक्ष्मी नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल के भीतर पानी आ गया। उधर, विश्वकर्मा चौक के नजदीक नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। उधर, शुगर मिल रोड पर भी पानी भरा रहा। जगाधरी में सड़कों पर हुए जलभराव के साथ-साथ दुकानों के भीतर पानी आ गया, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ। श्मशान घाट रोड पर दुकानदार दुकानों में आए पानी को निकालने में जुटे रहे। इस रोड पर कई घंटों तक पानी न उतरने से दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हुई। गौरतलब है कि शमशान घाट रोड पर बरसाती पानी जमा होने की समस्या कई सालों से बनी हुई है।
आमजन परेशान, किसानाें के चेहरे खिले
रादौर। रादौर क्षेत्र में मंगलवार को कई घंटे हुई भारी बारिश से किसानों को भारी लाभ मिला है। कई दिनों बाद हुई बारिश से किसानों की गन्ने, धान, चेरी की फसले लहलहा उठी हैं। वहीं बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। किसान छज्जूराम, रामकुमार, गुरनाम सिंह, समय सिंह ने कहा कि पिछले काफी दिनों से रादौर क्षेत्र में बारिश न होने से फसले प्रभावित हो रही थीं। मंगलवार को हुई अच्छी बारिश से फसलों को विशेष तौर पर लाभ मिला है। भारी बारिश होने से रादौर अनाजमंडी में कई कई फीट पानी भर गया। मंडी में पानी की निकासी न होने से मंडी के अंदर चल रही सब्जी मंडी की सब्जी पानी में खराब हो गई। सब्जी मंडी के प्रधान विजय आढ़ती ने बताया कि मंडी में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। आढ़ती लंबे समय से सरकार से उनके लिए अलग सब्जी मंडी बनाने की मांग करते आ रहे हैं। उधर, रादौर में हुई भारी बारिश से कॉलेज रोड, अनाजमंडी रोड, मेन बाजार व अस्पताल रोड पर जलभराव हो गया। उधर, किसान छज्जूराम, रामकुमार, गुरनाम सिंह व समय सिंह आदि ने बताया कि पिछले काफी दिनों से रादौर क्षेत्र में बारिश न होने से फसलें प्रभावित हो रही थीं। मंगलवार को हुई अच्छी बारिश से फसलों को विशेष तौर पर लाभ मिला है।
प्राइमरी स्कूल मोहड़ी के कमरों में भरा पानी
रादौर। मंगलवार को हुई भारी बारिश से प्राइमरी स्कूल मोहड़ी के कमरों में दो से तीन फीट पानी भर गया। वहीं, कमरों में रखा मिडडे मील का राशन भी बरसात के पानी से खराब हो गया। बारिश होने पर कमरों में घुसे पानी से बच्चों व स्टाफ को दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्कूल के अध्यापक रविंद्र कांबोज मंधार ने बताया कि प्राइमरी स्कूल मोहडी में बने कमरे गहराई में है। जिस कारण बारिश आने पर पानी कमरों में घुस जाता है। मंगलवार को भी भारी बारिश के कारण पानी कमरों में घुसा। पानी के कारण कमरों में रखा मिडडे मील का गेहूं, चावल व अन्य सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र मॉडल टाउन करहेडा में घुसा पानी
रादौर। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से मॉडल टाऊन करहेड़ा में बीसी चौपाल के अंदर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में पानी घुस गया। गांव के सरपंच भूषण राणा व आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं। एक आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल के कमरे में, एक बीसी चौपाल में व एक एससी चौपाल में चल रहा है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अलग से कोई जगह नहीं है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण बीसी चौपाल में पानी घुस गया। जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र में रखा सामान नष्ट हो गया। गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसे पानी को बाल्टियों से बाहर निकाला।