फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्वच्छता से होगा स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण : बाजपेई

स्वच्छता से होगा स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण : बाजपेई

Tue, 22 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता से होगा स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण : बाजपेई
स्वच्छता अपनाने से होगा स्वस्थ भारत का निर्माण : बाजपेई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में एनएसएस की छात्रा इकाई की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का सोमवार को स्वच्छता के महत्व पर विचार गोष्ठी के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. पीके बाजपेई ने दीप जलाकर। स्वयंसेवी छात्राओं की ओर से एनएसएस गीत पेश किया गया। डा. बाजपेई ने कहा कि स्वयं सेवी छात्राएं जिस मेहनत और लगन से स्वच्छता पखवाड़े को मना रहीं हैं, यह सराहनीय कार्य है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी, लोग स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे, बीमारियों से बचाव होगा, स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण होगा। छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़े के अपने अनुभव प्राचार्य के साथ साझा किए। छात्रा वर्ग की कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति सौरोत ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, जागरूकता रैली, घर-घर जाकर जानकारी देना, कॉलेज प्रांगण व क्लास रूम की सफाई, जागरूकता विचार गोष्ठी, स्वच्छता की शपथ आदि कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed