फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वाइल्ड लाइफ पर अनु ने की सबसे अच्छी फोटोग्राफी

वाइल्ड लाइफ पर अनु ने की सबसे अच्छी फोटोग्राफी

Tue, 22 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ पर अनु ने की सबसे अच्छी फोटोग्राफी
वाइल्ड लाइफ पर अनु ने की सबसे अच्छी फोटोग्राफी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा में विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। विजुअल आर्ट एवं जनसंचार विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुष्यंत चौटाला, प्राचार्या डॉ. वरिंदर गांधी, अश्वनी दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। चौटाला ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया और जीएनजी मीडिया क्लब यमुनानगर यू-ट्यूब चैनल का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी छात्राओं का विश्व फोटोग्राफी दिवस की बधाई दी।

चौटाला ने छात्राओं को राजनीति की ओर भी कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा की महिलाओं ने राजनीति में नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर विभिन्न फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में बीए मास कॉम की अनु ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। स्ट्रीट में बीएससी मल्टी मीडिया की गार्गी प्रथम रहीं। इसी तरह फैशन में रमन दीप, नेचर में डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग की आंचल, कैंपस लाइफ में बीएससी आईटी की मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्लोगन लेखन में प्रथम पुरस्कार बीए मासकॉम की नवजीत कौर, द्वितीय पुरस्कार बीएससी मल्टी मीडिया की रमन दीप ने प्राप्त किया। कैप्शन लेखन में बीएससी मल्टी मीडिया की पलक बंगा को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार एमए फाइनल की मनीषा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में बीए मासकॉम की गुरलीन कौर ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में बीएससी मल्टी मीडिया की जसमीत कौर ने पहला स्थान व बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पलक बग्गा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed