{"_id":"599b2ff44f1c1b9d2f8b468c","slug":"15033426039-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की प्रतिमाएं खंडित करने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की प्रतिमाएं खंडित करने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिमा खंडित करने के मामले ने पकड़ा तूल, खफा लोग सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। इंकलाब मंदिर गुमथला में शहीद भगत सिंह और शहीद उधम सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर सोमवार को रादौर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। पक्का घाट नागेश्वर धाम मंदिर के महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम के नेतृत्व में लोगों ने शहर के मेन बाजार और अनाजमंडी रोड पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। बाद में ब्लॉक युवा भाजपा प्रधान हैप्पी खेडी को क्षेत्र के लोगों ने विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा।
दंडी स्वामी महेशाश्रम और एडवोकेट वरयाम सिंह ने कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए जान दी, आज उन्हीं शहीदों की प्रतिमाओं को खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वारदात की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे प्रेरणास्रोत हैं, असामाजिक तत्वों की ओर से शहीदों की प्रतिमाओं को खंडित करके शहीदों का अपमान किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक के नाम सौंपे गए ज्ञापन मेें कहा गया कि पुलिस मामले को लेकर लापरवाही बरत रही है। उधर, इस मामले को लेकर विधायक रादौर श्याम सिंह राणा ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ हैं। मामले को लेकर पहले एसपी से मिला जाएगा। इसके बावजूद पुलिस ने देशद्रोह की धारा नहीं लगाई तो वह मुख्यमंत्री व डीजीपी से मिलकर कार्रवाई करवाएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट वरयाम सिंह,मंगतराम बठला, अमित कांबोज, सतीश बठला, धनपत सैनी, रोहित अरोडा, गुरदयाल सैनी, संदीप सैनी, सुशील अग्रवाल, डॉ शुभम सलूजा, प्रधान अशोक गुंबर, राधाकृष्ण अरोडा, मास्टर अर्जुन सिंह, सरदार अवतार सिंह, सोमनाथ कांबोज, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र सैनी, जसबीर राणा, शालू मेहता, विनोद कांबोज, अतर सिंह, आदि मौजूद थे।