{"_id":"59988f064f1c1b120e8b4726","slug":"150317033019-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रादौर वासियों को एक महीने में मिलेगा नया बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रादौर वासियों को एक महीने में मिलेगा नया बस स्टैंड
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एक महीने में बस स्टैंड के तैयार होने की संभावना’
रादौर। रादौर में लगभग डेढ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा बस स्टैंड एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद रादौर के लोगों को वर्षों बाद नियमित रूप से बस स्टैंड मिल सकेगा। बस स्टैंड का निर्माण कर रहे ठेकेदार राजेंद्र सिंह ढांडा ने बताया कि रादौर में इस समय कोई बस स्टैंड नहीं है। बसें सड़क पर रुकती हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है। उनकी कंपनी की ओर से लगभग एक एकड़ में बनाया जा रहा नया बस स्टैंड एक महीने में तैयार हो जाएगा। नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए दुकानें बनाई गईं हैं। वहीं, यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। विधायक रादौर श्याम सिंह राणा ने कहा कि रादौर के लोग लंबे समय से बस स्टैंड बनाए जाने की मांग कर रहे थे।