फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हुड्डा भाजपा में शामिल हुए तो दोनों को नहीं छोड़ेगी जनता: दुष्यंत चौटाला

हुड्डा भाजपा में शामिल हुए तो दोनों को नहीं छोड़ेगी जनता: दुष्यंत चौटाला

Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा भाजपा में शामिल हुए तो दोनों को नहीं छोड़ेगी जनता: दुष्यंत चौटाला
हुड्डा भाजपा में शामिल हुए तो दोनों को नहीं छोड़ेगी जनता: दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने पीएम मोदी और पूर्व सीएम हुड्डा की मुलाकात पर तीखे कटाक्ष किए हैं। आरोप लगाया कि, हुड्डा भाजपा में शामिल होने की फिराक में हैं। चेताया कि, अगर हुड्डा भाजपा में शामिल होते हैं तो जनता दोनों को नही छोडे़गी। चौटाला शनिवार को यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर 25 सितंबर को भिवानी में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस व्यक्ति ने सोनिया गांधी के आगे 10 साल शीश झुकाया हो और जिस पर सीबीआई के मामले चल रहे हों (खासकर पंचकूला मामला, जिसमें सीबीआई ने चार्जशीट किया है), ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा के आगे शीश झुकाना कई इशारे कर रहा है। कहा कि, ओपी चौटाला 83 साल के होकर भी नहीं झुके, लेकिन पूर्व सीएम हुड्डा की घबराहट ही है कि वे पीएम के आगे झुक गए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कई विधायकों के भी बयान आए हैं, लेकिन दस साल तक जिन्होंने प्रदेश को लूटा और बेचा, यदि आने वाले समय वह भाजपा में शामिल होते हैं तो जनता दोनों को छोड़ने वाली नहीं है। उन्हाेंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर की बात करें तो गुरुग्राम 20 असुरक्षित शहरों की लिस्ट में है, जहां काम करने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हाेंने कहा कि जीएसटी से बड़े पूंजीपतियों से टैक्स चोरी पर रोक नहीं लगी, लेकिन एक परचून की दुकान वाले पर बोझ पड़ गया। दुष्यंत चौटाला ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि केंद्र के एग्रीकल्चर सेकेट्री ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी है कि हम इसे लागू नहीं कर सकते। यह वही लोग हैं, जो कल तक सड़कों पर स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कराने के लिए घूमते थे।

सितंबर तक एसवाईएल पर कुछ न हुआ तो 25 को लेंगे बड़ा फैसला
एसवाईएल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सितंबर में सरकार को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देनी है, अगर तब भी कुछ न हुआ तो इनेलो 25 सितंबर को भिवानी में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान बड़ा फैसला लेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ इनलो बड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed