फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिलासपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सविता का कब्जा

बिलासपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सविता का कब्जा

Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सविता का कब्जा

विज्ञापन
बिलासपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सविता का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर ब्लॉक के वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित वार्ड नंबर-4 से ब्लॉक समिति सदस्य सविता रानी ने वार्ड नंबर-12 की मनीषा जोली को हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। पहले दो बार वाइस चेयरमैन का चुनाव स्थगित होने के बाद से जारी रस्साकशी में मंगलवार को रोचक मुकाबला हुआ।
बता दें कि वाइस चेयरमैन का पद महिला श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं था, फिर भी चुनाव में दोनों ओर से महिलाओं ने ही ताल ठोंकी। दोनों ही पक्षों के लोग तय समय पर चुनाव स्थान खंड कार्यालय राजीव गंाधी सेवा सदन में पहुंच गए। ब्लॉक चेयरमैन महिपाल संधाए और एक अन्य सदस्य पहले से ही खंड कार्यालय में पहुंच चुके थे। वार्ड नंबर-3 के सदस्य रणजीत सिंह चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाए, बाकी 25 सदस्य चुनाव प्रक्रिया के समय हाजिर रहे। सर्व प्रथम उपस्थित सभी सदस्यों की हाजिरी लगवाई गई। इसके बाद नॉमिनेशन किया गया और उसकी छंटनी की गई। इसके बाद नाम वापस लेने और सर्व सम्मति बनाने के लिए समय दिया गया। जब दो प्रत्याशी मैदान में रह गए तो ईवीएम मशीन से चुनाव कराया गया। इसके लिए 12 बजे तक का समय वोटिंग के लिए रखा गया और साढ़े 12 बजे मतगणना की गई। चुनाव अधिकारी एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा, तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई, बीडीपीओ जोगेश कुमार, एसडीओ पंचायती राज एसके गोयल, एसएचओ बिलासपुर दीदार सिंह, पंचायत अधिकारी सुशील मंगला, सचिव विजंयत, सुरेंद्र, भूपेंद्र आदि की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

भाजपा ने ऐसे तय किया था प्रत्याशी
भाजपा समर्थित 12 सदस्य मंगलवार की सुबह श्यामलाल मुगलवाली की अध्यक्षता में कपालमोचन गुर्जर धर्मशाला में इकट्ठे हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी उपस्थित 12 सदस्यों की पर्ची डाली जाए, जिसके नाम की भी पर्ची निकलेगी उसी के पक्ष में सभी सदस्य वोट डालेंगे। उस समय पर्ची वार्ड नंबर-4 से काटरवाली निवासी सविता रानी की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता को 14 और मनीषा को मिले 11 मत
मतगणना में सविता रानी को 14 मत और मनीषा जोली को 11 मत मिले। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम नवीन आहूजा ने सविता को विजेता घोषित किया और जीत का प्रमाण पत्र दिया। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी कराई गई थी। जैसे ही सविता के सिर ताज सजा तो उसके समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाच कर लड्डू बांटने लगे। सविता ने जीत का श्रेय साढौरा के विधायक बलवंत सिंह व ब्लॉक चेयरमैन महीपाल और साथियों को दिया। सविता ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और लगन से जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूरा करेंगी। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगल ने कहा कि सविता जीत भाजपा की समान विकास की नीति को दिखाती है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, अश्वनी मंगला, यशपाल मछरौली, चमनलाल चंगनोली, युवा प्रधान दीपक भारद्वाज ककडोनी, बब्लू संधाए, सुमित दुआ, लेखराज, गुलशन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed