फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वीडियो कांफरेंश से चिकित्सा अधिकारी कोर्ट में दे पाएंगे अपनी गवाही

वीडियो कांफरेंश से चिकित्सा अधिकारी कोर्ट में दे पाएंगे अपनी गवाही

Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफरेंश से चिकित्सा अधिकारी कोर्ट में दे पाएंगे अपनी गवाही
वीडियो कांफ्रेंस से चिकित्सा अधिकारी कोर्ट में दे पाएंगे गवाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस रूम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप जैन ने किया। साथ ही जिला न्यायालय यमुनानगर के वीडियो कांफ्रेंस रूम में बात की। न्यायाधीश जैन ने कहा की जल्द ही जिला न्यायालय के सभी कार्ट रूम में वीडियो कांफ्रेंस की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। कहा कि, अब जिला अस्पताल के सभी चिकित्सा अधिकारी अपनी गवाही कोर्ट को वीडियो कांफ्रेंस से दे पाएंगे। जिससे चिकित्सा अधिकारियों को बार-बार कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर सिविल अस्पताल यमुनानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों को गवाही के लिए कोर्ट जाने से अस्पताल में मरीजों को दिक्कत होती थी। इस सूविधा के चलते एक तो चिकित्सा अधिकारियों का कोर्ट आने जाने का समय बचेगा, जिससे की मरीजों की सेवा कर पाएंगे। इस दरम्यान न्यायाधीश जगदीश जैन ने मेडिको लीगल रिपोर्ट संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया। जिला और सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्मित एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में नवजात शिशुओं को दी जा रहीं सेवाओं का भी मुआयना किया। डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. वनीला पूरी, डॉ. संजना दुआ, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. विकास अरोडा, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. अरविंद चहल, डॉ. गीतांजलि, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. पारूल वशिष्ट, डॉ. जैनेश, डॉ. कार्तिक, डॉ. रवीश, डॉ. गौरव, डॉ. नैंसी, डॉ. वैशाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed