{"_id":"5980d2a44f1c1bf86f8b475e","slug":"15016148454-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों व सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा, अस्पताल पर ताला लगाकर फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों व सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा, अस्पताल पर ताला लगाकर फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों और सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा, अस्पताल की तालेबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। साढौरा के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों और सुविधाओं की कमी पर मंगलवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्टी के सौ से अधिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। यहां गेट पर ताला लगा दिया और राज्य के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्हाेंने तहसीलदार को सीएम खट्टर के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा करने, साथ ही 50 बेड का इंतजाम करने आदि की मांग की गई।
मंगलवार को कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर के नेतृत्व में सौ से अधिक कार्यकर्ता सढौरा अनाजमंडी में इकट्ठे हुए। यहां से सभी पैदल रोष मार्च निकालते हुए साढौरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष स्वरूप अस्पताल गेट पर ताला लगा दिया। फिर सढौरा चौक पर प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज का पुतला फूंक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छप्पर ने कहा कि साढौरा अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अस्पताल के अंतर्गत बहुत बड़ा क्षेत्र आता है, बावजूद इसके यहां कोई स्थायी डॉक्टर नियुक्त नहीं है। अस्पताल में चारों ओर गंदगी की भरमार है और थोड़ी-सी बारिश में जलभराव हो जाता है। इससे पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में अस्पताल में कई डॉक्टर होते थे। मौके नवाब ग्रेवाल, आयुष गौरी, गुरदेव चोपड़ा, रामप्रकाश, भूपेंद्र तुम्बी लियाकत, खान रमजान, रविंद्र छलौर, जगदीश बिहटा, रामप्रकाश, मलकीत सिंह, बंटी सैनी, योगेस मेहंदीरत्ता, जतिन अरोड़ा, गोतम डांग, सोनू गौरी, कुलदीप राणा, रोजी नमदारपुर, शीवचरण, महिंद्र सैनी, जयचंद, संजु राणा, नरेश, जसबीर सिंह, सतीश मानकपुर, सुभाष हडतोल, भीखुराम, दीपा गुर्जर, विनोद सभापुर, मोहित शर्मा, समसेर गुर्जर, रामसरन नंबरदार, इकबाल खान, हासिम खान, राजेश बांका सैनी, करनैल लवाना रहे।
मांगें न मानी तो होगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेसी कार्यकर्ताआें की ओर से अस्पताल पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने की सूचना पाकर तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताआें ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें अस्पताल को 50 बेड देने और डॉक्टर-स्टाफ की नियुक्ति करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांगें रखीं। साथ ही चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगें न मानी गईं तो कांग्रेस की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को अगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा।