{"_id":"5978ec9a4f1c1b91598b45e3","slug":"15010971952-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सहित पूरे देश से बीजेपी के कमल को उखाड़ हाथी के पैरों तले कुचलेंगे: डॉ. मेघराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सहित पूरे देश से बीजेपी के कमल को उखाड़ हाथी के पैरों तले कुचलेंगे: डॉ. मेघराज
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल को उखाड़ हाथी के पैरों तले कुचलेंगे: डॉ. मेघराज
साढौरा। गांव बकाला में बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसभा कराई गई। इसमें पार्टी के हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. मेघराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि, बहुजन समाज पार्टी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब इनके कमल को हाथी के पैरों तले कुचल के ही दम लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में बीजेपी सत्ता के घमंड में आकर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। इसका ताजा उदाहरण बीती 18 जुलाई को पार्टी सुप्रीमो मायावती को दलितों, पिछड़ों और मुस्लिम समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सदन में अपनी बात तक नहीं रखने देना है। हरियाणा प्रभारी नरेश सारन व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने भी लोगों को संबोधित किया। गांव बकाला में पहुंचने पर सभी बसपा पदाधिकारियों का सरपंच सुरताराम बकाला ने धन्यवाद किया। मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चतरसिंह कश्यप, हरियाणा प्रभारी मुकेश खटिक, हलका साढौरा अध्यक्ष राजबीर शामपुर, राम सिहं बकाला, सुरजीत बकाला, अनिल शामपुर, शेरसिंह फिरोजपुर सेक्टर अध्यक्ष, महिंद्र फिरोजपुर, कमल यासीन माजरा, राजकपूर बकाला रामपुर आदि मौजूद रहे।