फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मांगों को लेकर सड़क पर उतर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर सड़क पर उतर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर सड़क पर उतर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सड़क पर उतरे कर्मचारी, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों के सब्र का बांध शुक्रवार को फूट गया। जगाधरी नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दरम्यान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेशभर के कर्मचारी 22 और 23 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव करेंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ जोन जगाधरी में स्टेट कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया। इस दरम्यान प्रधान विक्की पराचा, प्रेमचंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता और कर्मचारियों से बड़े बड़े वादे किए थे, मगर अभी तक उसे पूरा नहीं किया। कहा था कि सत्ता में आते ही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करेंगे और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग का लाभ भी सभी कर्मचारियों को मिलेगा, मगर वादे पूरे नहीं हुए। इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशभर के कर्मचारी 22 और 23 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव करेंगे। मंच का संचालन सचिव प्रिंस ने किया। प्रदर्शन में सुभाष, भागीरथ, श्रीचंद, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed