{"_id":"59725bc24f1c1b29028b462e","slug":"150066689313-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़क पर उतर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़क पर उतर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे कर्मचारी, प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों के सब्र का बांध शुक्रवार को फूट गया। जगाधरी नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दरम्यान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेशभर के कर्मचारी 22 और 23 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव करेंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ जोन जगाधरी में स्टेट कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया। इस दरम्यान प्रधान विक्की पराचा, प्रेमचंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता और कर्मचारियों से बड़े बड़े वादे किए थे, मगर अभी तक उसे पूरा नहीं किया। कहा था कि सत्ता में आते ही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करेंगे और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग का लाभ भी सभी कर्मचारियों को मिलेगा, मगर वादे पूरे नहीं हुए। इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशभर के कर्मचारी 22 और 23 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव करेंगे। मंच का संचालन सचिव प्रिंस ने किया। प्रदर्शन में सुभाष, भागीरथ, श्रीचंद, मुकेश आदि मौजूद रहे।