{"_id":"59725bc04f1c1bdc798b4682","slug":"150066689114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों-प्राध्यापकों ने लिया प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों-प्राध्यापकों ने लिया प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
‘विज्ञान प्रोजेक्ट से बढ़ती है स्टूडेंट्स की समझ’
यमुनानगर। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गाइड टीचर ट्रेनिंग वर्कशाप आयोजित हुई। इसमें जिले के निजी और राजकीय विद्यालयों के 80 विज्ञान अध्यापकों और प्राध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न विषयों के रिसोर्स पर्संस ने विज्ञान विषय के अध्यापकों को टिकाऊ विकास के लिए विज्ञान, तकनीकी और नवाचार विषय पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाठला ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विज्ञान प्रोजेक्ट बनाने से बच्चे अपने आसपास की समस्याओं से रूबरू होते हैं और वे उनका हल निकलने का प्रयत्न करते हैं, जिससे वे विज्ञान को नजदीकी से समझ पाते हैं। विज्ञान प्रोजेक्ट करने से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। प्रशिक्षण कार्यशाला में सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विजय दहिया ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय पर अपना व्याख्यान दिया। डाक्टर दहिया ने अध्यापकों से बच्चों को सीवरेज ड्रेनेज और वाटर सप्लाई पाइप्स की पुनर्व्यवस्था पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी प्रेरित किया। जिला समन्वयक दर्शन लाल बवेजा ने बताया की हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक की ओर से आयोजित इस विज्ञान सम्मेलन में बालक अपने परियोजना शोधपत्रों को साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करते हैं। मंडेबरी के राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रदीप सरीन ने खाद्य व कृषि विषय पर व्याख्यान दिया। बुड़िया से प्रवक्ता रसायन सुमन शर्मा ने प्राकृतिक संसाधन और टिकाऊ विकास विषय पर बच्चों से प्रोजेक्ट बनवाने का प्रशिक्षण दिया। तेजली से गणित अध्यापक श्रीश कुमार शर्मा ने भी अहम जानकारी दी। गत वर्ष की विजेता ग्रुप लीडर प्रभनूर कौर (कक्षा आठ) ने अपनी टीम के साथ एक परियोजना की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित अध्यापकों को प्रोजेक्ट बनाने की बारीकियां पता लग सकी। प्रशिक्षण कार्यशाला में आरपी गांधी, दीपक शर्मा, दीपिका, राकेश कुमार, ममता वर्मा, मंजू आर्या, पूजा कालरा, छाया सैनी, विशाल, मनदीप कौर, अभिषेक वर्मा, हरदीप सिंह, सोनू, निधि बंसल व स्मृति शर्मा आदि मौजूद रहे।