फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विस अध्यक्ष ने आठ करोड़ की लागत से बनी सड़कों का किया उदघाटन

विस अध्यक्ष ने आठ करोड़ की लागत से बनी सड़कों का किया उदघाटन

Sat, 22 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने आठ करोड़ की लागत से बनी सड़कों का किया उदघाटन
साहब! चिकित्सक बिना पशु अस्पताल का क्या काम
विज्ञापन

यमुनानगर/छछरौली। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने जगाधरी विधानसभा के गांव मुजाफत कलां से चिक्कन तक लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित सड़क और छछरौली से गांव कोट तक लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।

इस दरम्यान कहा कि, सरकार की ओर से लोगों को 24 घंटे बिजली देने के कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति बिजली की चोरी न करे और अपने बिजली के बिलों की अदायगी समय पर करें। गांव कोट के निवासियों ने विधान सभा स्पीकर कंवर पाल को बताया कि उनके गांव में पशुपालन विभाग की ओर से अस्पताल बनवाया गया है लेकिन कोई पशु चिकित्सक नहीं है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट में अध्यापकों की कमी को दूर करने की मांग भी की, जिस पर विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने गांव वासियों की इन दोनों मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन किया। इस मौके पर बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहुजा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के कार्यकारी अभियंता आर के टिंडवाल, एसडीओ अजय भाटिया, भाजपा के जिला प्रधान महेंद्र खदरी, ब्लाक समिति छछरौली के चैयरमेन प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह, निश्चल चौधरी, ओमप्रकाश अरोड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed