{"_id":"597255204f1c1b29028b45c7","slug":"1500665195923-25-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षक पद के लिए 23 को 25 हजार परिक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षक पद के लिए 23 को 25 हजार परिक्षार्थी देंगे परीक्षा
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षक पद के लिए 23 को टेस्ट, 25 हजार आजमाएंगे किस्मत
यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा में निरीक्षक के पद के लिए परीक्षा की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। 23 जुलाई को होने वाले टेस्ट में जिले में तकरीबन 25 हजार आवेदकों के किस्मत आजमाने की संभावना है।
जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक ने बताया कि प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक यमुनानगर में के विभिन्न स्कूूलों एवं कालेजों में बनाए गए केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र प्रभारियों, पर्यवेक्षकों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बता दें कि उपायुक्त रोहतास सिंह खरब ने इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम भारत भूषण कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बताया कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों में प्रथम सत्र में लगभग 12350 परीक्षार्थी और द्वितीय सत्र में लगभग 12350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा न दे सके। जिला प्रशासन की ओर से बाहरी हस्ताक्षेप को रोकने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।