फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   150 police personnel conducted a raid in search of drugs

Yamuna Nagar News: 150 पुलिसकर्मियों ने नशे की तलाश में मारा छापा

Wed, 01 Jul 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
150 police personnel conducted a raid in search of drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत मंगलवार सुबह पुलिस ने थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव रायपुर, शादीपुर, बाड़ी माजरा समेत कई संवेदनशील इलाकों में छापा मारा। अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस टीमों ने नशा तस्करों ठिकानों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान कहीं से भी नशा नहीं बरामद हुआ। अभियान का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह ने किया। उनके साथ थाना सदर प्रभारी कमलजीत सिंह, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अनिल कुमार सहित विभिन्न थाना व चौकी पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर नशा तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर या तो यह धंधा छोड़ दें या जिला छोड़ दें। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी नशे के कारोबार में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed