फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 people stung by bees on state highway

Yamuna Nagar News: राज्य राजमार्ग पर मधुमक्खियों ने 15 लोगों को काटा

Wed, 17 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
15 people stung by bees on state highway
व्यासपुर में मधुमक्खियों के डर से सड़क पर खड़े लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर राज्य राजमार्ग पर मंगलवार को मधुमक्खियों का कहर देखने को मिला। व्यासपुर में वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक मधुमक्खियों ने करीब 15 लोगों को अपना डंक मारा।
स्टेट हाईवे से गुजर रहे लोगों ने यहां वहां भाग कर खुद को किसी तरह बचाया। मधुमक्खियों ने काफी दूर तक लोगों का पीछा किया। करीब 20 से 25 मिनट तक बाइक सवार व राहगीर स्टेट हाईवे से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

मधुमक्खियां उन्हें डंक न मार दें इसलिए लोग उस जगह से बहुत पीछे वाहन रोक कर खड़े हो गए। यहां तक की मधुमक्खियां झुंड बनाकर आसमान में उड़ रहे पक्षियों के पीछे पड़ गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। व्यासपुर में शाहपुर मोड़ से लेकर वीटा मिल्ट प्लांट के बीच में अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को इसके बारे में पता नहीं था। इसलिए जो भी बाइक सवार या पैदल राहगीर वहां से जा रहा था मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। पहले तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस पर अन्य लोग बिना किसी डर के आगे जाते रहे। वहीं जो भी हाईवे से निकलता मधुमक्खियां झुंड बनाकर उन पर हमला कर देती। इसी चक्कर में एक बाइक सवार नीचे गिर गया और कई सड़क पर गिरने से बचे। कई लोगों ने आसपास की दुकानों घुस कर अपनी जान बचाई।

एक अधेड़ महिला जो पैदल ही वहां से निकल रही थी उन्हें मक्खियों ने काफी दूर तक दौड़ाया। मधुमक्खियों की वजह से जब कोई आगे नहीं बढ़ सके तो लोग काफी दूर पहले ही रुकने लगे। जो लोग पीछे से आ रहे थे उन्हें नहीं पता था कि आगे मधुमक्खियां उड़ रही हैं। इस पर सड़क पर जाने का इंतजार कर रहे लोगों ने उन्हें रोका। कई लोग मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा और तेज गति से वहां से निकले।

व्यासपुर में मधुमक्खियों के डर से सड़क पर खड़े लोग। संवाद

व्यासपुर में मधुमक्खियों के डर से सड़क पर खड़े लोग। संवाद

व्यासपुर में मधुमक्खियों के डर से सड़क पर खड़े लोग। संवाद

व्यासपुर में मधुमक्खियों के डर से सड़क पर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed