फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 people cheated in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 15 लोग ठगी का शिकार

Sun, 07 May 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
15 people cheated in the name of sending abroad
विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। जिले के 15 लोग कनाडा, सिंगापुर व आस्ट्रेलिया भेजे जाने के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने पीड़ितों से 55 लाख 86 हजार रुपये हड़प लिए। एसआईटी ने एक ही दिन में ठगी के सात मामले दर्ज किए। ठगी करने वाले 16 आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन




थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में सरस्वतीनगर निवासी नवनीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी व तीन साल की बेटी के साथ आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल जिला पानीपत के गांव रेरकलां निवासी मनोज कुमार ने उसे एजेंट करनाल के गांव मुनक निवासी संदीप कुमार से मिलवाया था। 30 जून 2022 को वह अपने माता-पिता के साथ संदीप के घर पहुंचा जहां उसके परिजन हंसराज, उर्मिला देवी व मनोज कुमार मौजूद थे। संदीप ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने पर 25 लाख का खर्च बताया।
विज्ञापन

इसमें 12 लाख रुपये वीजा आने पर व बाकी आस्ट्रेलिया पहुंचने पर देने होंगे। संदीप ने कहा कि आस्ट्रेलिया जाने से पहले उन्हें दो दिन कंबोडिया में रुकना होगा। वह कंबोडिया पहुंच गए लेकिन वहां पर उन्हें होटल में कई दिन तक रखा गया। इसके बाद संदीप व मनोज ने उसके पिता से बकाया 13 लाख रुपये और मांगे। मजबूरी में पिता ने सरस्वतीनगर में गुरु पैलेस के पास अपनी दुकान को बेचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 31 अगस्त को उन्हें कंबोडिया से सिडनी तक की टिकट दी गई। जांच कराने पर वह फर्जी निकली। उसी रात तीन लोग होटल के कमरे में आए और उनके साथ मारपीट करते हुुए वहां से निकाल दिया। यहां तक की उनका सामान व छह-सात हजार आस्ट्रेलियन डॉलर भी छीन लिए। भारत लौट कर उन्हें उनके रुपये भी वापस नहीं किए गए।

जठलाना। क्षेत्र के गांव नाहरपुर निवासी संजीव ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को बरसान निवासी रिश्तेदार सतीश कुमार ने उसे बताया कि उसकी साली बिमला काफी समय से कनाडा में रहती है, जो कि कम पैसे में उसे कनाडा भेज सकती है। 13 जनवरी 2022 को उसने कागजात व दस्तावेज उनके बताएं मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कर दिया। विदेश जाने पर कुल खर्च सात लाख रुपये आने की बात कही। 30 जून 2022 को बिमला ने उसे कहा कि वह भारत आ गई है। 50 हजार रुपये लेकर उसके घर गया।
दिसंबर माह तक वह करीब ढाई लाख रुपये बिमला को दे चुका था। लेकिन उसके बाद वह टाल मटोल करने लगी और उसे कनाडा नहीं भेजा। उसके बाद उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जब उसने रुपये मांगे तो बिमला ने उसे धमकी दी कि यदि वह दोबारा उसके पास रुपये मांगने आया तो उसे झूठे केस में फंसा देगी। बिमला ने उसे न तो उसे कनाडा भेजा और न ही उसके रुपये वापस दिए।

गांव खेड़की ब्राह्मणान के संदीप कुमार ने गांव महलांवाली के कार्तिक कौशल व प्रदीप कौशल पर उसे विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में वह कुरुक्षेत्र में उक्त लोगों से मिला था।
दोनों ने उसे चार माह में कनाडा भेजने के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड की। 16 मार्च को उसने उनके खाते में 30 हजार व पांच दिन बाद तीन लाख रुपये नगद लिए। साथ ही उससे एक चेक गांरटी के तौर पर दिया गया। आरोपियों ने उसका अकेले का व दूसरा ज्वाइंट खाता एक्सिस बैंक में खुलवाया।
एकल खाते की पासबुक, मोबाइल सिम व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। चार लाख 19 हजार रुपये उससे ज्वाइंट खाते जमा कराए गए। आरोपियों ने नेट बैंकिग के माध्यम से दोनों खातों से चार लाख 24 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए। उसके बाद उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। संवाद


थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव ममीदी के नरेंद्र ने बताया कि वर्ष 2022 में वह हैरी अर्जेंट, रिंकू गिल, जगसीर बंसल व पूजा से चंडीगढ़ आफिस में मिला था। उनके झांसे में आकर उसने आठ युवकों की कनाडा व सिंगापुर जाने के लिए बात की थी। इस पर आरोपियों ने उनसे 10 लाख 13 हजार रुपये ले लिए, लेकिन किसी भी युवक का न तो वीजा लगा और न ही टिकट मिली। बाद में रुपये देने से उन्हें साफ इंकार करते हुए उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

एक अन्य केस नरेंद्र कुमार पर भी दर्ज हुआ है। नरेंद्र के खिलाफ हैबतपुर निवासी तरूण ने फर्कपुर थाना में शिकायत दी कि नरेंद्र ने उनके पिता राजेश कुमार से बात की थी। उसे सिंगापुर भेजने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए। यह पैसा भी किसी तरह से ब्याज पर लेकर दिया था।

गांव महलांवाली निवासी जय सिंह सिसोदिया और मनोज कुमार ने बताया कि वह कनाडा जाने के लिए दिल्ली के वसंत कुंज निवासी सुखप्रीत के संपर्क में आए थे। जिसने उनके दस्तावेज लिए और अलग-अलग कर चार लाख रुपये ले लिए। आरोपित ने दोनों की नकली अप्वाइंमेंट भी दिलवाई। जब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो रुपये वापस मांगे। परंतु वह रुपये देने के बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया

उषा कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे को स्ट्डी वीजा पर विदेश भेजने की तैयारी में था। इस दौरान जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित एक सेमिनार में वह दिल्ली के हरी नगर निवासी कर्ण ओबराय व उसकी पत्नी अनु ओबराय से मिला था। आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनकी जनकपुरी दिल्ली में फर्स्ट कैनेडियन इमीग्रेशन आइएनसी के नाम से कंपनी है। उनकी बातों में आकर बेटे व उसके एक दोस्त के लिए बात कर ली। आरोपियों ने उनसे छह लाख 23 हजार रुपये ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। आरोपी दंपती ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


एसपी मोहित हांडा ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर आईजी अंबाला रेंज सिबास कविराज की अध्यक्षता में कबूतरबाजों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई है। विभिन्न थानों में कबूतरबाजों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें। सरकार ने अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed