फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lakh extortion sought from wood trader on phone

फोन पर लकड़ी कारोबारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
15 lakh extortion sought from wood trader on phone
बदमाशों ने शहर के एक लकड़ी कारोबारी कोे फोन कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने लकड़ी कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लकड़ी का कारोबार है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने फोन पर उससे 15 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर केस की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed