{"_id":"687e9805a1013fc5bb056afa","slug":"15-injured-in-clash-between-two-parties-police-deployed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141120-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो पक्षों के बीच संघर्ष में 15 जख्मी, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो पक्षों के बीच संघर्ष में 15 जख्मी, पुलिस तैनात
Tue, 22 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटा लापरा में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में 15 लोग जख्मी हुए, जिनमें सात अस्पताल में भर्ती हैं। झड़प के बाद से रातभर गांव पुलिस छावनी बना रहा, वहीं सोमवार को भी तनाव की स्थिति देख पुलिस बल तैनात रखा गया। दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ थाना सदर में शिकायत दी गई। पुलिस ने एक पक्ष से वकील की शिकायत पर 12 नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया । दूसरे पक्ष से जाहिर की शिकायत में भी 15-20 लोगों पर आरोप हैं, जिसमें पुलिस जांच जारी है।
एक पक्ष से राकिब ने आरोप लगाया कि गांव की क्रिकेट पिच किसी ने खराब कर दी थी। इसका आरोप गांव के युवकों ने उस पर लगाया। इन युवकों ने तीन दिन पहले रात में फोन कर उसे बुलाया और पूरी रात खेतों में बंदी बनाकर रखा। इस दौरान उससे मारपीट कर वीडियो बनाई। धमकी दी कि अपहरण, मारपीट की बात घर बताई तो जान से मार देंगे।
राकिब ने बताया कि उसने घर आकर अपने अपहरण व मारपीट की बात परिवार से नहीं कही और परिवार को भी लगा कि पूरी रात वह काम पर था। रविवार को उससे हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो परिवार ने देख लिया। परिवार के लोग मामले में पुलिस को शिकायत देने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसकी भनक अपहरण और मारपीट करने वालों को लग गई, जिन्होंने परिवार पर ईंटों-पत्थरों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसे व भाई वकील, भतीजी मुसकान व परिवार के साहिल, मशरूफ, सरवर, सलीम, फारूक, अनवरी को चोटें आईं। बीच-बचाव में आए गांव के अन्य लोग भी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से इरशाद ने बताया कि उनका बेटा तसव्वुर रविवार शाम चक्की पर आटा पिसवाने जा रहा था।
तब रास्ते में राकिब के परिवार के लोगों ने उस पर घूरने के आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उसे बचाने के लिए जब वह मौके पर गए तो उनके सिर पर राकिब के परिवार के लोगों ने गंडासी से वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। तसव्वुर को बचाने उसके चाचा इशरान सहित परिवार के पांच लोगों को भी लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया। महिलाओं पर भी ईंटें व लाठियां बरसाई गईं।
गलियों में बिखरे मिले ईंटों के टुकड़े
घंटेभर दो पक्षों के बीच चली झड़प के निशान गांव की गलियों में मिले। गलियों में चारों ओर ईंटों के टुकड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि झड़प से पहले महिलाएं घरों में खाना बनाने व अन्य घरेलू कार्यों में लगी हुई थी। बच्चे खेल व पढ़ाई और बड़े-बुजुर्ग गर्मी के चलते कमरों व आंगन में बैठे थे। तभी झड़प का शोर सुनाई दिया और पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों की झड़प देख गलियों में मौजूद महिलाओं, बच्चों व अन्य ग्रामीणों को भागकर बचना पड़ा। दोनों पक्षों के अलावा अन्य ग्रामीण भी पथराव में घायल हुए। शोर सुन घर के बाहर निकले महमूद के मुंह पर ईंट लगी। वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं।
एक पक्ष से वकील की शिकायत पर परवेज, सोहेब, मंजूर, मुर्सलीन, नाजिम, इत्लाक, इफित्कार, शहबाज, वसीम, नसीम, दानिश, अकरम व अन्य पर मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से जाहिर की ओर से भी शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जाहिर की शिकायत में भी 15-20 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। -कृष्ण कुमार, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।