फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 boxes of country liquor, Rs 3.89 lakh recovered from the car

Yamuna Nagar News: कार से 15 पेटी देसी शराब, 3.89 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
15 boxes of country liquor, Rs 3.89 lakh recovered from the car
छछरौली। गुप्त सूचना के आधार पर बिना परमिट के गाड़ी में ले जा रहे 15 पेटी देशी शराब और 389590 रुपये के साथ थाना छछरौली प्रभारी ने एक गाड़ी को पकड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गाड़ी से गिरफ्तार किया। जिन पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी छछरौली के एसआई रोहताश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुहड़पुरकला से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद टीम का गठन किया गया और मलिकपुर खादर के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोक कर चेकिंग की गई। जिसमें से 15 पेटी देसी शराब और 389590 रुपये बरामद किए गए। मौके से शहजादवाला गांव के जगबीर सिंह, मुजाफत कलां गांव के जसविंद्र और प्रतापनगर के खेड़ा मोहल्ला निवासी रविंद्र को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया की चुनाव के मद्देनजर बिना परमिट के शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। शराब तस्करी करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed