फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 acres of land submerged in canal due to erosion

Yamuna Nagar News: कटाव से नहर में समाई 15 एकड़ भूमि

Mon, 22 Jul 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
15 acres of land submerged in canal due to erosion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पश्चिमी यमुना नहर में कटाव होने से खारवन गांव के किसानों की जमीन लगातार नहर में समाती जा रही है। किसानों के मुताबि भूमि कटाव होने से करीब 15 एकड़ जमीन पानी में समा गई है। इससे किसानों ने सिंचाई विभाग और ठेकेदार के खिलाफ रोष है।
किसान सतीश कांबोज, अनिल कुमार, राजकुमार, पृथ्वीराज, राजकरण, राम कुमार, रिंकू, जसविंद्र व उपजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में हो रहे कटाव को लेकर अनेकों बार सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उसके बावजूद भी इसकी तरफ प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव की इस मुख्य समस्या को कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है पश्चिमी यमुना नहर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक हिस्सा तो पक्का कर दिया है दूसरी साइड कच्ची छोड़ दी गई है। इससे कच्चे किनारों पर कटाव शुरू हो गया है। किनारों पर सिंचाई विभाग ने कार्य किया है। किनारे खोदने के कारण भूमि का भारी कटाव होता जा रहा है। कटाव के कारण धान की लगी फसल भी बह गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा नई पक्की नहर बनाने के कारण कच्ची नहर की चौड़ाई कम हो गई है। इस पर पानी का बहाव किसानों की जमीन की तरफ बहुत बढ़ गया है। इससे पहले विभाग ने किसानों की जमीन से लगते नहर के किनारे पर कटाव को रोकने के लिए ईंट, रोड़ा व स्टड लगा रखे थे, अब वे सब खोदाई की भेंट चढ़ गए हैं। किसानों की मांग है कि उनके खेतों का कटाव रोका जाए और हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed