फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सतगुरु की बात मानने वाले को मिलते है हर सुख : एनडी वर्मा

सतगुरु की बात मानने वाले को मिलते है हर सुख : एनडी वर्मा

Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सतगुरु की बात मानने वाले को मिलते है हर सुख : एनडी वर्मा
सतगुरु की बात मानने वाले को मिलते हैं सुख : एनडी वर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सतगुरु नफरत, बैर, घृणा वाली नजर हटाकर इंसान को ब्रह्मज्ञानी की नेत्र देते हैं, तभी ये संसार सुंदर दिखाई देता है। सतगुरु की बात मानने वाले को हर सुख मिलते हैं। यह बात रविवार को संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में अंग्रेजी सत्संग इंचार्ज एनडी वर्मा ने बताई। वर्मा ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से कहा कि, कीचड़ में रह कर भी कमल सुंदर लगता है, उसी प्रकार हमें भी समाज में रह कर निरंकार प्रभु को नहीं भूलना है। समाज में विभिन्न प्रवृत्तियों के लोग रहते हैं। इनका जीवन अवगुणों से भरा होता है। हमें उनके अवगुणों को न अपनाकर, उन्हें भी अच्छाई के रास्ते पर लाना है। संत का जीवन भी कमल के फूल के समान होता है, जो समाज में रहकर प्रेम, नम्रता, एकता, भाईचारे की खुशबू बिखेरता है।

हर पल निरंकार का ध्यान रखें : निरंजन
शहजादपुर स्थित संत निरंकारी भवन में हुआ सत्संग
जगाधरी। बुड़िया ब्रांच के संत निरंकारी भवन स्थल शहजादपुर में महात्मा एडवोकेट निरंजन सिंह सैनी की अध्यक्षता में सत्संग हुआ। इसमें मुखी महात्मा अश्वनी, संचालक सोमप्रकाश, शिक्षक धर्मपाल, राजपाल, बिरमपाल आदि ने महात्मा निरंजन सिंह सैनी का स्वागत किया। सत्संग मेंश्रद्धालुओं ने भजनों, कविताओं से मानवता का संदेश दिया। इस दरम्यान महात्मा निरंजन सिंह सैनी ने कहा कि हमें निरंकार परमात्मा का अहसास बनाए रखना है। जब हम परमात्मा से जुड़ते हैं तो सारा संसार हमें एक परिवार लगने लगता है। जब हम जान जाते हैं कि सब एक नूर की ही उपज है तो हमें आपसी बैर खत्म करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed