फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुए हवन-यज्ञ व भंडारे

गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुए हवन-यज्ञ व भंडारे

Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुए हवन-यज्ञ व भंडारे
गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुए हवन और भंडारे
विज्ञापन

बिलासपुर। गुरु पूर्णिमा पर खंड के सभी मंदिरों और धार्मिक आश्रमों में गुरु पूजा के साथ धार्मिक आयोजन हुए। बिलासपुर-साढौरा रोड स्थित सरस्वती अजात आश्रम में सुबह आठ बजे आश्रम में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें नगर और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां डाली गईं। इसके बाद झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इसमें आश्रम के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज व ऋषिकेश आश्रम के संचालक महंत अदित्य चेतन, आजात आश्रम के संस्थापक स्वामी वितरागानंद सरस्वती महाराज आदि ने हिस्सा लिया। इसके बाद आश्रम में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर खेड़ा कमेटी और नगर के गणमान्य लोगों ने भी वेद व्यास सरोवर खेड़ा मंदिर पर सुबह हवन-यज्ञ कर गुरु पूर्णिमा मनाई। सेवक सतीष चुघ ने बताया कि खेड़ा मंदिर पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य हर वर्ष गुरू पूर्णिमा मनाते हैं। कपालमोचन स्थित सूरजकुंड पर भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा पूर्णानंद व एसडीएम बिलासपुर नवीन आहुजा ने हवन में पूर्ण आहुति डाली। जसबीर अहड़वाला, विजय शर्मा, राजेश दहिला गोलू, बेदी, गौरव ने भडारे में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed