{"_id":"595d38b64f1c1b481d8b465a","slug":"14992816436-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में न कोर्ट की गाइडलाइन पूरी न दूसरे मापदंड, सुरक्षित नहीं विद्यार्थियों का स्कूल-कॉलेज का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में न कोर्ट की गाइडलाइन पूरी न दूसरे मापदंड, सुरक्षित नहीं विद्यार्थियों का स्कूल-कॉलेज का सफर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वाहनों में उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्कूल-कॉलेजों को स्टूडेंट्स की जान की परवाह नहीं है, नतीजतन अरसे पहले कोर्ट की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। स्कूल वाहनों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसका खुलासा फिर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में हुआ। ट्रैफिक पुलिस की ओर से दोपहर में अलग-अलग जगहों पर की गई जांच में खामियां मिलने पर 50 बसों के चालान किए गए।
ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई शहर के मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक, पंचायत भवन पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाली बसों को रोककर जांच की गई। इसमें सामने आया कि अधिकतर स्कूल-कॉलेज की बसों में अभी भी सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किए जा रहे हैं। उनके चालक-परिचालक और बसें भी नियमानुसार संचालित नहीं की जा रही हैं। खामियों पर इनमें से 50 के चालान किए गए।
स्कूल-कॉलेज प्रबंधन को नोटिस देंगे, दोबारा खामियां मिलीं तो जब्त करेंगे बसें: ट्रैफिक थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि स्कूल-कॉलेज की बसों की चेकिंग में अधिकांश में गड़बड़ी पाई गई। 50 के चालान कर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। साथ ही हिदायत दी गई कि यदि ऐसा दोबारा हुआ तो बसें जब्त की जाएंगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों को नोटिस भी दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का स्कूल-कॉलेज का आना-जाना सुरक्षित हो सके। उनका यह विशेष अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा।