{"_id":"595d38b44f1c1b3e2a8b45eb","slug":"14992816415800-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के अंतिम दिन पहुंचे 800 लोग, कईयों का सुबह से शाम तक नहीं लगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के अंतिम दिन पहुंचे 800 लोग, कईयों का सुबह से शाम तक नहीं लगा नंबर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
आवास के आवेदन के लिए लगी भीड़, कई छूटे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के लिए बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी, तकरीबन 800 लोग पहुंच गए। इधर, शाम तक कइयों का नंबर नहीं आ सका। इससे उन्हें मायूस लौटना पड़ा। इस दौरान अभ्यर्थियों खासतौर पर महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, गुरुवार को एक और मौका है। इस दिन भी आवेदन लिए जाएंगे।
आईटीआई में लेबर कॉलोनी स्थित श्रीसनातन धर्म सभा गीता मंदिर धर्मशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन जमा किए जा रहे थे। योजना के तहत फार्म भरने के लिए दो कर्मचारी तैनात थे। बुधवार को आवेदन के लिए अंतिम दिन की बात का पता लगते ही आईटीआई में लेबर कॉलोनी स्थित श्रीसनातन धर्म सभा गीता मंदिर धर्मशाला में आवेदन के लिए बावा कॉलोनी, गांधीनगर, कृष्णा कॉलोनी, लक्ष्मी गार्डन, लेबर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, भीमनगर, तारा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र से लोग पहुंच गए। इनमें दर्जनों महिलाओं सहित करीब 800 लोग शामिल थे। भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारियों की ओर से एक समय में पांच लोगों को धर्मशाला हाल में प्रवेश करने दिया गया, जबकि अन्य को बाहर ही रोका गया। गर्मी में बिजली न होने के चलते बाहर आवेदन के इंतजार में बैठे लोगों के घंटों पसीने छूटते रहे। यहां पहुंचे गांधीनगर की बब्ली ने बताया कि वह सुबह छह बजे यहां पहुंच गईं थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उसका आवेदन नहीं हो पाया है।
बुधवार को करीब 800 लोग आवेदन के लिए पहुंचे। आवेदन भरने के लिए भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद तीन कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए। इसके अलावा आवेदकों के पास गुरुवार का दिन भी है, चूंकि आवेदन के लिए एक और दिन मिल गया है।
विज्ञापन
जसबीर सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर-16।