फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पंजाब से नहीं आने देंगे वाहन, लेकर रहेंगे एसवाईएल का पानी : अजय

पंजाब से नहीं आने देंगे वाहन, लेकर रहेंगे एसवाईएल का पानी : अजय

Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंजाब से नहीं आने देंगे वाहन, लेकर रहेंगे एसवाईएल का पानी : अजय
एसवाईएल से दो पानी वर्ना पंजाब से नहीं आने देंगे वाहन:अजय
विज्ञापन

यमुनानगर। एसवाईएल के पानी के लिए फिर नेता प्रतिपक्ष अजय चौटाला ने हुंकार भरी है। सोमवार को इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय पर पंजाब सरकार से एसवाईएल में पानी छोड़ने की मांग की। कहा कि, हर हाल में हम एसवाईएल से पानी लेकर रहेंगे। चेतावनी दी कि, यदि एसवाईएल में पानी नहीं छोड़ा जाता तो 10 जुलाई को अंबाला में पंजाब के वाहनों को रोका जाएगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि, देश में पहली बार किसानों को फसल बीमा और नमी के नाम पर लूटा जा रहा है।
एसवाईएल को लेकर इनेलो की ओर से चलाए जा रहे जलयुद्ध कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसवाईएल पर भाजपा सरकार के गंभीर न होने का आरोप लगाया। कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं दिया जा रहा है। सवाल किया कि, केंद्र सरकार मसले का हल क्यों नहीं कर रही है। इस पर कांग्रेस की सरकारों के भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि, कांग्रेस ने जानबूझकर मामले को ठंडे बस्ते में डाला था। अजय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने इसके लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा, लेकिन आज तक समय नहीं दिया गया है। इसलिए इस मुद्दे को लेकर इनेलो ने आंदोलन शुरू किया है। यदि सरकार समय रहते हरियाणा के हक का पानी नहीं देती तो इनेलो पंजाब से आने वाले हरियाणा के हर रास्ते को बंद कर देगी और पंजाब का कोई वाहन हरियाणा में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्ज क्यों माफ नहीं कर रही सरकार
चौटाला ने किसानाें के कर्ज माफ नहीं किए जाने पर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। सवाल किया कि, जब अन्य राज्यों में किसानों के कर्जे माफ कर दिए गए हैं तो हरियाणा सरकार कर्जे माफ क्यों नहीं कर रही। जीएसटी से किसानों पर बोझ डालने का भी आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि इनेलो पीछे हटने वाली नहीं है, वह किसानों के हक में लड़ेगी। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता अश्वनी दत्ता, जाहिद खान, जिला अध्यक्ष दलमीरा राम सैनी, अशोक शेरवाल, महीपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार बुबका, मधु सूदन, खिलाराम नरवाल, चरण सिंह, राजकुमार सैनी, सेवा सिंह, रामपाल, सुरेश शर्मा, अजय बिल्लू, गुरप्रीत चावला व जसबीर बिटटू, गुरजिंद्र खेड़ी, कमलजीत जोशी, इंद्रमोहन, वेदपाल, जीत, विक्रम हड़ताल, चंद्रपाल माड़ो, धन्वनतरि सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed