{"_id":"6a458a5c52741c604c06aa44","slug":"14875-candidates-will-appear-for-htet-exam-at-25-centres-in-the-district-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158788-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले में 25 केंद्रों पर 14,875 अभ्यर्थी देंगे एचटेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले में 25 केंद्रों पर 14,875 अभ्यर्थी देंगे एचटेट की परीक्षा
Thu, 02 Jul 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) चार व पांच जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले के कुल 14,875 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इस दौरान चार जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, पांच जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करवाई जाएगी। इसके बाद लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक ली जाएगी।
परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों कोसुरक्षा व्यवस्था के साथ नकल रोकने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए एडीसी नवीन आहूजा को ओवरऑल इंचार्ज और नगराधीश पीयूष गुप्ता को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद