{"_id":"6b0c79688e1ee6758508e919","slug":"1453-candidates-took-the-scholarship-exam-at-six-centers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166887-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छह केंद्रों पर 1453 ने दी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छह केंद्रों पर 1453 ने दी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा
Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
एनएमएमएसएस की परीक्षा देते विद्यार्थी व निरीक्षण करते अधिकारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) की परीक्षा रविवार को छह केंद्रों पर करवाई गई। परीक्षा के लिए जिलेभर से कुल 1735 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को कुल 1453 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 282 अनुपस्थित रहे।
यह परीक्षा केवल आठवीं के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई थी, जिसमें राजकीय विद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर आधारित 90 प्रश्न पूछे गए।
परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर माह एक हजार यानी हर वर्ष 12 हजार रुपये के हिसाब से दी जाएगी। चार वर्ष में विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ संजय कांबोज ने बताया कि परिणाम जनवरी के मध्य तक आ जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा सुबह 11 बजे से दो बजे तक चली। विद्यार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले पहुंचना था। परंतु विद्यार्थी सुबह ही केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्र शहर के बीच और आसपास बनाए गए थे, जहां पहुंचने में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था।
परीक्षा के लिए मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर चौक स्थित डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन कॉलोनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन और जीएनजी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतपुरा मॉडल टाउन में केंद्र बनाए गए थे।