{"_id":"68acb3f6d27c88cde30eacf7","slug":"1450-lakh-rupees-withdrawn-from-womans-savings-account-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142800-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला के बचत खाते से निकले 14.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला के बचत खाते से निकले 14.50 लाख रुपये
Tue, 26 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बा निवासी अपर्णा के बैंक खाते से किसी ने 14 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने का पीड़िता के मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आया। एक महीना पहले ही यह रकम उन्होंने खाते में जमा करवाई थी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यासपुर निवासी अपर्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बचत खाता यूनियन बैंक शाखा व्यासपुर में है। उसने करीब एक महीना पहले उसने अपने खाते में 14.50 लाख रुपये की राशि जमा करवाई थी। एक महीना बाद वह अपने पति के साथ बैंक से रुपये निकालने के लिए गई। वाउचर भरने के बाद कैशियर के पास गई तो उन्होंने कहा कि आपके खाते में तो शून्य बैलेंस हैं।
यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दी। चार दिन चक्कर काटने के बाद उनकी शिकायत दर्ज हुई। अर्पणा का कहना है कि बैंक के खाते के साथ उसका पैन कार्ड भी अटैच नहीं है और न ही उसके पास खाते से रकम निकालने बारे कोई मैसेज आया। उनका कहना है कि यह बैंक की जिम्मेदारी बनती है।