फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 new dengue patients found in a day

एक दिन में डेंगू के मिले 14 नए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
14 new dengue patients found in a day
यमुनानगर। जिले में मंगलवार को डेंगू के 14 नए केस मिले। जिले में पहली बार एक ही दिन में डेंगू के इतने केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 157 हो गई है। डेंगू के मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

डेंगू के पीड़ित जो नए केस मिले हैं उनमें कुछ मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है तो बाकी का निजी अस्पताल में। विभाग की टीम ने 58 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। इनकी रिपोर्ट तीन से चार दिन में विभाग को मिलेगी। इसके अलावा मंगलवार को 40 जगहों से मच्छरों का लारवा मिला। अब तक अधिकारी 2359 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस थमा चुके हैं। वहीं विभाग की टीम ने मंगलवार को 14117 घरों में जाकर सर्वे किया। इस दौरान कुछ लोग बुखार, खांस, जुकाम से पीड़ित मिले। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 14 नए केस मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 157 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed