{"_id":"68c710d039d31b5592041d1c","slug":"14-lakhs-extorted-by-threatening-to-make-the-video-viral-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143853-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 14 लाख
Mon, 15 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शीतलपेय में नशा देकर महिला के दुष्कर्म की वीडियो बना ली और यह वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने व धमकी देने का आरोप दंपती पर लगाया है। आरोप है दंपती उससे 14 लाख रुपये ले चुके हैं और अभी 14 लाख रुपये मांग रहे हैं। दंपती उस पर वेश्यावृत्ति करने दबाव बना रहा है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि वह महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें ऋण दिलाने का कार्य करती थी। जून 2022 में गांव के मनिंद्र व उसकी पत्नी गुरविंद्र कौर ने भी उन्हें ऋण दिलवाने की बात कही, जिस पर उन्हें लोन दिलवा दिया। इसके बाद मनिंद्र व गुरविंद्र ने कहा कि यमुनानगर की कुछ महिलाएं हैं, उन्हें भी ग्रुप लोन दिलाकर कमीशन लेंगे। वह उनकी बातों में आकर तैयार हो गई।
मनिंद्र व गुरविंद्र गांव के अड्डे से कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस बीच रास्ते में गुरविंद्र कौर ने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। दंपती से बात की तो उन्होंने पीटा और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दंपती ने ब्लैकमेल कर उससे दो लाख रुपये ले। एक दिन मनिंद्र ने मिलने के लिए बुलाया और अनजान जगह ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि वह देश छोड़कर चली जाएगी, उसे परेशान न करें। इस पर मनिंद्र ने दबाव बनाकर उसका व बेटी का पासपोर्ट ले लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर लगभग 14 लाख रुपये ले लिए, यह रुपये भी उसे कर्ज लेकर दिए।
अब कर्ज वाले परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि अब दंपती उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं, मारपीट करते हैं। अब भी उससे 14 लाख रुपये की मांग की जा रही है। महिला थाने से जांच अधिकारी अमरदीप ने बताया कि शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दंपती पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीर शुरू कर दी गई है।